Tuesday, November 17, 2026
16.1 C
Bhopal

ललितपुर रेपकांड के आरोपी SHO का रसूख:VIP गाड़ी से कोर्ट पहुंचा, 2 घंटे तक AC में बैठा; 14 दिन की हिरासत में भेजा गया

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में थाने में नाबालिग से रेप के आरोपी SHO की पुलिस की खातिरदारी का वीडियो सामने आया है। गुरुवार को मेडिकल के बाद पुलिस तिलकधारी सिंह सरोज को CO की एयरकंडीशन गाड़ी में कोर्ट ले गई। वहां सुनवाई में टाइम था। गर्मी भी थी। ऐसे में SHO करीब दो घंटे तक आराम से गाड़ी में एयरकंडीशन ऑन करके बैठे रहे।इसके बाद एडीजे पॉस्को एक्ट की कोर्ट में केस की सुनवाई शुरू हुई। कोर्ट ने आरोपी SHO को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दो अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा गया है। कोर्ट में पेशी से पहले SHO का कोरोना टेस्ट करवाया गया। रिपोर्ट निगेटिव आने पर पुलिस कोर्ट ले गई।उधर, एसपी ललितपुर ने कहा, “पीड़िता और उसके परिवार की भी जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार पर कई लोगों के खिलाफ अलग-अलग एफआईआर दर्ज करवाने का आरोप है। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है”।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img