Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

तीन दिन से लापता युवक का शव जंगल में मिला

घर से तीन दिन पहले इंटरव्यू देने के लिए निकले युवक की लाश सूखीसेवनिया स्थित अमोनी के जंगल में लावारिस हालत में मिली। पुलिस का अनुमान है कि युवक ने सुसाइड किया है, लेकिन कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। अब पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिससे उसकी मौत की वजह का पता चल सके।

पुलिस के मुताबिक सुनील सिंह राजपूत पुत्र ज्ञान सिंह राजपूत (34) अस्सी फीट रोड शिव नगर छोला मंदिर में रहता था। 23 अगस्त को वह अपने घर से जॉब के लिए इंटरव्यू देने के लिए घर से निकला था, लेकिन जब वह शाम को घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने छोला मंदिर थाने मे गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

सोमवार तड़के सुबह उसकी लाश अमोनी जंगल में लावारिस हालत में मिली। इतना ही नहीं लाश के पास पुलिस को उसकी बाइक भी मिली। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है, इसलिए प्रथम दृश्या पुलिस सुसाइड की बात कह रही है।

परिजनों ने भी किसी प्रकार का संदेह व्यक्ति नहीं किया है। पुलिस ने शव को पीएम कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। सुनील की 2013 में शादी हुई थी। उनका एक बेटा और एक बेटी है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img