Thursday, November 19, 2026
24.1 C
Bhopal

बच्ची को अगवा कर महिला पर डाला रिलेशन का दबाव

रतलाम में महिला पर रिलेशन बनाने का दबाव डालने के लिए आरोपी ने उसकी 10 महीने की बेटी को किडनैप किया। अगवा कर ले जाते समय बच्ची के रोने पर पकड़े जाने के डर से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव कुएं में फेंक दिया।

घटना 17 अगस्त की है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को पूछताछ के बाद यह खुलासा किया। मामला कालूखेड़ा के लसुडिया नाथी गांव का है। आरोपी पड़ोस में रहने वाला दशरथ कटारिया है।

मां के बगल से बच्ची को उठा ले गया था

उपरवाड़ा की रहने वाली प्रेमा का लसुड़िया नाथी में मायका है। वह 1 साल से यहीं रह रही हैं। डिलिवरी के पहले से वह मायके आ गई थीं। 17 अगस्त की रात प्रेमा घर में बच्ची तनु के साथ सो रही थीं। रात 11 से 12 बजे के बीच उनकी नींद खुली तो बच्ची पास में नहीं थी। कमरे का अंदर से दरवाजा बंद था, लेकिन खिड़की खुली हुई थी। रात में ही पति को जानकारी दी, इसके बाद पुलिस को जानकारी दी।

आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव रविवार को बरामद कर लिया गया था।

आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव रविवार को बरामद कर लिया गया था।

ससुराल में छिपकर बैठा था आरोपी
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा के मुताबिक, ‘डॉग स्निफर ने घटनास्थल की जांच की। बच्ची के मकान से डॉग 3 किलोमीटर दूर चिकलाना में एक मकान तक पहुंचा। यहां शराब मिलती है। पूछताछ में दशरथ कटारिया का नाम भी सामने आया। इस आधार पर दो बार उससे पूछताछ की, लेकिन कोई क्लू नहीं मिला। यहां तक कि आरोपी बच्ची की तलाश में गांव के लोगों के साथ भी में रहा।’

एसपी ने बताया, ‘बाद में जब क्लू मिला, तब तक आरोपी फरार हो गया। आरोपी राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया थाना के बरोठा स्थित अपने ससुराल में खेत की झोपड़ी में छिपा था। रविवार सुबह राजस्थान पुलिस के कॉन्स्टेबल सुरेश मीणा ने उसे पकड़ा, इसके बाद रतलाम पुलिस को सूचना दी।’

शादीशुदा, दो बच्चों का पिता
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बच्ची की मां पर बुरी नजर रखता था। आरोपी की पत्नी और दो बच्चे भी हैं। पत्नी मायके गई थी। इसी के अगले दिन उसने यह वारदात की।

बच्ची के लापता होने के बाद से रतलाम पुलिस ने आसपास के जिलों और राजस्थान पुलिस तक इस बारे में सूचना दे रखी थी। रतलाम से पुलिस टीम मंदसौर, नीमच भी पहुंची। आरोपी के ससुराल राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के हथुनिया में भी गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रविवार को ग्रामीणों की मदद से राजस्थान पुलिस के कॉन्स्टेबल ने आरोपी को पकड़ा। रतलाम पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुएं से बच्ची के शव को निकाला।

आरोपी का घर गिराने की मांग

आरोपी की पुलिस पकड़ में आने के बाद खारोल समाज ने कालूखेड़ा थाने पर धरना दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे समाजजन आरोपी को फांसी देने और मकान तोड़ने की मांग कर रहे थे। दोपहर बाद जावरा एसडीएम त्रिलोचन गौड़, एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान पहुंचे। लोगों से बातचीत की और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Hot this week

इंदौर में कॉलोनी के गेट पर 6 राउंड फायरिंग, गार्ड के दौड़ने पर भागा हेलमेट पहना बदमाश

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोधा एस्टेट कॉलोनी...

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर से 1.78 लाख ऐंठे, शहर में साइबर ठगी के 5 मामले

भोपाल। राजधानी में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से...

अखबार की आड़ में 4 करोड़ की वसूली, भोपाल के 3 फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़

भोपाल/नागपुर। अखबार और विज्ञापन के नाम पर देश के...

मासूम से अश्लील हरकत करने वाले मनचले को मां ने जाल बिछाकर पकड़ा, भीड़ ने की पिटाई, बाइक फूंकी

सीहोर। भैरूंदा हाईवे स्थित कांकड़खेड़ा में बुधवार को उस...

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

Topics

कॉलेज बस और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, सब-इंस्पेक्टर गंभीर घायल

भोपाल। राजधानी के पं. खुशीलाल आयुर्वेद कॉलेज के पास...

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img