Wednesday, April 29, 2026
27.1 C
Bhopal

कूलर का करंट लगने से गर्भवती की मौत

भोपाल के सूखीसेवनिया इलाके में कूलर का करंट लगने से गर्भवती महिला की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला घर के बाहर लगे कूलर के पास कपड़े धो रही थी। इसी समय उसका हाथ कूलर में टच हो गया। पत्नी की मौत के बाद पति का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। वह खुद सुसाइड करने कर लेने की बात कहकर चीखता रहा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के मुताबिक, चोपड़ा कला गांव निवासी कांता अहिरवार (29) पति तुमन लाल अहरिवार आंगनवाड़ी सहायिका थीं। चार माह की गर्भवती थीं। मंगलवार दोपहर करीब चार बजे ड्यूटी से घर पहुंचीं। इसके बाद वह घर के बाहर बरामदे में कपड़े धोने लगीं। जिस जगह कपड़े धो रही थीं वहां कूलर चल रहा था। कपड़े साफ करते समय उनका हाथ कूलर में टच हो गया। कूलर में करंट था। करंट का झटका लगने से वह करीब पांच फीट दूर उछलकर गिरीं। उनकी चीख सुनकर पास में बैठी सास ने शोर मचाया। परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टर ने हालत नाजुक बताकर एडमिट करने से मना कर दिया। इसके बाद हमीदिया अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे। तब तक काफी देर हो चुकी थी। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।परिवार को पता था कूलर में करंट है…कूलर की बाडी में कई दिनों से करंट लग रहा था। इसकी जानकारी घर के सभी सदस्यों को भी थी। लोग कूलर नहीं छूते थे। सोमवार को कांता को कूलर में करंट होना भूल गया। नतीजतन, उनको अपनी जान गंवानी पड़ी। कांता के एक तीन साल का बेटा है। पत्नी की मौत की खबर मिलते ही कांता के पति तुमन लाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठे। वह बार-बार सुसाइड करने की बात कहकर रोते-बिलखते रहे। शनिवार को वह हमीदिया मर्चुरी भी पहुंच गए। वहां भी यह कहकर रोते रहे कि अब वह पत्नी के बिना नहीं जी सकते। परिजनों ने तुरंत ही उन्हें वापस घर भेजा।

Hot this week

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

Topics

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img