Wednesday, April 29, 2026
27.1 C
Bhopal

MANIT भोपाल में गर्ल्स स्टूडेंट्स का धरना

मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) की B.tech छात्राओं ने धरना दे दिया। 300 से ज्यादा छात्राएं सोमवार रात 9 बजे हॉस्टल नंबर-12 के बाहर बैठ गईं। हॉस्टल मैनेजमेंट की ओर से मिले आश्वासन के बाद रात 11.30 बजे धरना खत्म किया। हॉस्टल मैनेजमेंट ने दो दिन में उनकी समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया है। स्टूडेंट्स ने चेतावनी दी है कि कोई हल नहीं निकलता है तो वे फिर आंदोलन करेंगी।छात्राओं का कहना है कि कोविड गाइडलाइंस के नाम पर उनका बाहर जाना बंद कर दिया गया है। रात 10 बजे तक ही हॉस्टल में एंट्री मिलती है। 10-15 मिनट लेट होने पर मैस में सोने को कहा जाता है। रात में हॉस्टल में एंट्री के लिए समय बढ़ाया जाए। रात 11 बजे तक एंट्री मिलनी चाहिए। इसे लेकर कई बार हायर अथॉरिटी से कहा जा चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इस हॉस्टल में B.tech की करीब 500 छात्राएं रहती हैं।हॉस्टल का खाना खाने लायक नहींछात्राओं का कहना है कि उन्होंने एक सेमेस्टर के हिसाब से खाने के लिए 12 हजार रुपए दिए हैं। जो खाना दिया जा रहा है, वो खाने लायक नहीं है। हॉस्टल में फैली अव्यवस्थाओं को दूर नहीं किया जा रहा है। कुछ दिन से खाना बाहर से मंगाकर खा रहे हैं, लेकिन यह बहुत खर्चीला है। तीन दिन से यह परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। छात्राओं का आरोप है गंदे बर्तनों में खाना परोसा जा रहा है। साबुन के निशान बने रहते हैं।

Hot this week

सूखीसेवनिया गौवंश वध कांड का पर्दाफाश: 72 घंटे में 2 गिरफ्तार, ₹10,000 का इनाम घोषित

​भोपाल। राजधानी के सूखीसेवनिया क्षेत्र में हुई गौवंश वध...

शादी से इनकार किया तो युवती को पीटा, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर तलवार से हमला

​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक और...

भोपाल: 13 दिन से लापता कारोबारी का शव मिला, अपनों पर ही हत्या का गहराया शक

​भोपाल। राजधानी के गुनगा इलाके में बुधवार को पुलिस...

Topics

मुरैना से दबोचे गए साइबर ठग, सोनीपत की महिला से लूटे थे 6.62 लाख रुपये

​सोनीपत पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले एक...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img