Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल से डीजीपी मकवाणा का संवाद; मंदसौर के मल्हारगढ़ थाने को देश में 9वां स्थान

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा रायपुर में आयोजित DGs/IGs कॉन्फ्रेंस में देश के श्रेष्ठ पुलिस थानों की रैंकिंग की घोषणा की गई, जिसमें मध्य प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश के मंदसौर जिले के पुलिस थाना मल्हारगढ़ को देश के चुनिंदा श्रेष्ठ थानों में 9वां स्थान (09th rank) प्राप्त हुआ है।
यह उपलब्धि प्रदेश पुलिस के लिए गौरव का विषय है। थाना मल्हारगढ़ को यह सम्मान सामुदायिक पुलिसिंग, बेहतर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और उत्कृष्ट सेवा मानकों को बनाए रखने के लिए दिया गया है।

रात्रि भोज पर हुई राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा
कान्फ्रेंस के दौरान, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाणा एवं कुछ चुनिंदा डीजीपी को देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) श्री अजीत डोभाल जी के साथ रात्रि भोज (डिनर) करने का अवसर मिला।
बताया गया है कि इस संवाद के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद का मुकाबला, साइबर सुरक्षा और केंद्र-राज्य समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ यह संवाद प्रदेश पुलिस के लिए नीतिगत मार्गदर्शन और नवीनतम सुरक्षा चुनौतियों को समझने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
डीजीपी कैलाश मकवाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर पुलिस थाना मल्हारगढ़ को मिली रैंकिंग पर खुशी व्यक्त की और इसे प्रदेश के समस्त पुलिसकर्मियों की मेहनत का परिणाम बताया।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img