Sunday, October 4, 2026
32.2 C
Bhopal

दोस्त ने रेप किया, पति ने तलाक दिया:भोपाल में निकाह के बाद बदला था धर्म, इंदौर में कराया केस

भोपाल के गौतमनगर इलाके में पति के दोस्त ने महिला के साथ रेप किया। महिला ने पति को यह बात बताई तो उसने तलाक दे दिया। महिला ने इसकी शिकायत इंदौर पुलिस से की। मामला भोपाल का होने की वजह से केस डायरी इंदौर पुलिस ने गौतमनगर थाने भेजी है। भोपाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दोस्त पति-पत्नी के झगड़े में सुलह कराने पहुंचा था। महिला पहले हिंदू थी, शादी के बाद धर्म बदलकर मुसलमान हो गई।पुलिस के मुताबिक, 28 साल की महिला की शादी भोपाल में हुई थी। पति-पत्नी के बीच तकरार की बात दोस्त हसीब सिद्दीकी को पता चली। 28 सितंबर 2021 को हसीब दोनों के बीच सुलह कराने के बहाने से उनके घर पहुंचा। महिला को अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। महिला ने पति को उसके दोस्त की करतूत बताई तो पति ने उसे घर से निकाल दिया। महिला इंदौर चली गई। इंदौर में उसने पति और हसीब के खिलाफ मामला दर्ज कराया।गौतमनगर पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का पति ठेकेदारी करता है। हसीब प्राइवेट जॉब करता है। महिला अभी तो इंदौर में है, लेकिन मूल रूप से कहां की रहने वाली है? क्या करती है? इसका पता लगाया जा रहा है। महिला के अभी बयान नहीं हुए हैं।शादी के बाद धर्म बदलापीड़िता हिंदू धर्म की है। उसने शादी के बाद मुस्लिम धर्म अपना लिया था। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर आरके गौड ने बताया कि महिला से फिलहाल संपर्क नहीं हुआ है। उसकी आरोपी से कैसे पहचान हुई? इसका पता उसके बयान के बाद ही चल सकेगा। पुलिस जल्द ही पीड़िता को कोर्ट में बयान दर्ज करने के लिए बुलाएगी।

Hot this week

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

स्टेशन बजरिया पुलिस की कार्रवाई: 54 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ किन्नर गिरफ्तार

​भोपाल: गांधी जयंती पर शहर में शराब दुकानें बंद रहने...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

Topics

ग्वालियर में शराब दुकान के बाहर किसान की पत्थर से कुचलकर हत्या, लूट की आशंका

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान के...

एसबीआई में नौकरी का झांसा देकर महिला से 12.77 लाख रुपए की ठगी, ऑनलाइन सेंटर संचालक पर केस दर्ज

ग्वालियर: माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑनलाइन सर्विस सेंटर संचालक...

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img