Sunday, November 15, 2026
28.1 C
Bhopal

सगाई होने पर सिरफिरे ने सरेआम मारी दुल्हन के सिर में गोली

ग्वालियर में एक युवक ने एकतरफा प्यार में युवती के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी, फिर अगली सुबह खुद भी जान दे दी। वारदात सोमवार रात करीब 8 बजे हुई, जब युवती अपनी 12 साल की चचेरी बहन के साथ सब्जी लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने सरेराह उसकी जान ले ली। इसके बाद मंगलवार सुबह खुद भी सीने में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि युवती की शादी तय होने से आरोपी नाराज था।आरोपी की पहचान गिर्राज कटारे (25) के रूप में हुई है। घटना मुरार इलाके में बैजल कोठी के पास हुई। आरोपी साक्षी गुप्ता (20) का पीछा करते हुए आ रहा था। सरस्वती स्कूल के पास उसने साक्षी को गोली मार दी और भाग निकला। साक्षी के साथ जा रही उसकी बहन परी ने बताया कि युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था। वह हमारे पास आया और बिना कुछ कहे दीदी को गोली मार दी। पास में ही एक अंकल खड़े थे, उनको बुलाने पहुंची, लेकिन तब तक वह दीदी को मारकर भाग चुका था।चाय का स्टॉल लगाते हैं मृतका के पितासाक्षी गुप्ता की सगाई 4 अप्रैल को ही शिवपुरी के पिछोर में रहने वाले आकाश वनसरिया से तय हुई थी। अगले महीने 21 जून को शादी होनी थी। उसके पिता मनोज कुमार गुप्ता का मुरार में चाय का स्टॉल है। युवती मूल रूप से शिवपुरी के भौती गांव में रहती है। शादी की खरीदारी करने के लिए 11 मई को पिता के पास आई थी। पिता मुरार में किराए के मकान में रहते हैं।सगाई होने से परेशान था आरोपीबताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को बीते चार सालों से जानते थे। आरोपी साक्षी से शादी करना चाहता था।

Hot this week

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

Topics

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img