Saturday, July 25, 2026
27.5 C
Bhopal

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET विवाद के बाद बड़ा कदम, इंदौर में जश्न

नई दिल्ली/इंदौर:

NEET-UG परीक्षा में हुई गड़बड़ी और देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा करते हुए कहा कि छात्रों का भविष्य किसी भी विवाद से ऊपर है।

​अपने पत्र में उन्होंने बताया कि 3 मई को हुई परीक्षा में अनियमितताओं के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी और 21 जून को दोबारा परीक्षा सफलतापूर्वक कराई गई थी। हालांकि, पिछले कुछ दिनों की घटनाओं से आहत होकर उन्होंने यह पद छोड़ने का फैसला लिया है।

​इंदौर में छात्रों का प्रदर्शन जारी

​शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर आते ही मध्य प्रदेश के युवा संगठनों और प्रदर्शनकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इंदौर के टंट्या भील चौराहे पर पिछले 25 दिनों से छात्रों का धरना चल रहा है।

​शनिवार को प्रदर्शन के दौरान महक नाम की एक छात्रा हाथ में नीम की पत्तियां लेकर पहुंची। उन्होंने कहा कि “नीम एंटी-बैक्टीरियल होती है, मैं इसे सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार रूपी ‘बैक्टीरिया’ को दूर करने के लिए लाई हूं।”

​छात्रों का कहना है कि जब तक परीक्षा प्रणाली में पूरी पारदर्शिता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Hot this week

सतना: नलों से आ रहा कीड़ों वाला गंदा पानी, जल संकट गहराया

​सतना: शहर में नगर निगम की पेयजल व्यवस्था एक...

सिद्धिविनायक ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

​रीवा: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमधर कॉलोनी...

ठगी की कमाई से खरीदा 50 ग्राम सोना, सर्राफा कारोबारी का बैंक खाता सीज

​ग्वालियर (विशेष संवाददाता)। शहर में साइबर ठगों द्वारा ठगी...

मप्र में छात्र आक्रोश: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा, कई जिलों में प्रदर्शन

​भोपाल/इंदौर। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और दिल्ली...

अशोक बर्णवाल के सीएस बनते ही प्रशासनिक फेरबदल शुरू, सुखवीर सिंह को मिला अतिरिक्त प्रभार

​भोपाल: ​राज्य में नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के कार्यभार...

Topics

सतना: नलों से आ रहा कीड़ों वाला गंदा पानी, जल संकट गहराया

​सतना: शहर में नगर निगम की पेयजल व्यवस्था एक...

सिद्धिविनायक ज्वेलर्स में शटर तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

​रीवा: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पदमधर कॉलोनी...

ठगी की कमाई से खरीदा 50 ग्राम सोना, सर्राफा कारोबारी का बैंक खाता सीज

​ग्वालियर (विशेष संवाददाता)। शहर में साइबर ठगों द्वारा ठगी...

निशातपुरा में फिर मिला मवेशी का कटा सिर, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन और घेराव

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक...

बैरसिया में दर्दनाक हादसा: कांक्रीट मिक्सर मशीन पलटने से मजदूर युवक की मौत

​भोपाल: ​राजधानी के बैरसिया इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img