Tuesday, April 28, 2026
40.1 C
Bhopal

बालाघाट MLA के छोटे भाई का दामाद अस्पताल से कूदा

पूर्व मंत्री और बालाघाट के वर्तमान विधायक गौरीशंकर बिसेन के छोटे भाई के डॉक्टर दामाद ने मंडीदीप के दो मंजिला अस्पताल की छत से कूदकर खुदकुशी का प्रयास किया। ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी सर्विकल बोन (गर्दन की हड्डी) टूट गई। फिलहाल, वे भोपाल के नर्मदा अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। खुदकुशी करने के प्रयास के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चला है।मंडीदीप के अस्पताल से कूदेमूलतः बालाघाट के रहने वाले डॉ. चंद्रशेखर परधज भोपाल के आशिमा मॉल के पास रहते हैं। रविवार दोपहर करीब 11 बजे मंडीदीप के आरोग्य अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अभिजीत पटेल से मिलने उनके अस्पताल पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे तक डॉ. पटेल के केबिन के बाहर बैठने के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डॉ. चंद्रशेखर ने अस्पताल की छत से छलांग लगा दी। इसके बाद दोपहर सवा एक बजे उन्हें भोपाल की अरेरा कॉलोनी के नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. चंद्रशेखर परधज को गंभीर चौटें आई हैं। उनकी सर्विकल बोन टूट चुकी है।अस्पताल जाने के कारण का खुलासा नहींमंडीदीप के आरोग्य अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अभिजीत पटेल के मुताबिक उन्हें डॉ. चंद्रशेखर परधज के अस्पताल आने का कारण नहीं पता। उनसे मुलाकात होने से पहले ही डॉ. चंद्रशेखर ने अस्पताल की छत से छलांग लगा दी थी। बता दें कि डॉ चंद्रशेखर परधज ने डॉ. पटेल से मिलने के लिए करीब डेढ़ घंटे तक का लंबा इंतजार किया।तीन महीने से छोड़ रखी थी प्रैक्टिसडॉ. चंद्रशेखर परधज ने करीब तीन-चार महीने पहले ही डॉक्टरी की प्रैक्टिस छोड़ी थी। वे इससे पहले एक निजी अस्पताल में काम करते थे। फिलहाल वे अपनी पत्नी के साथ आशिमा मॉल के पास रहते हैं। उनका परिवार बालघाट में ही रहता है। मंडीदीप पुलिस बयान लेने अस्पताल पहुंचीस लेकिन डाक्टर की हालत गंभीर होने की वजह से बयान नहीं हो सके। पुलिस का मानना है कि डाक्टर कैरियर को लेकर तनाव में रहे होंगे।

Hot this week

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

हॉस्टल में रहने वाले छात्र ने कुक से की ₹45 हजार की ठगी, पुलिस ने शुरू की तलाश

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का...

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

Topics

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img