Tuesday, April 28, 2026
40.1 C
Bhopal

30 करोड से बना काटजू अस्पताल पड़ा खाली

राजधानी के बीचोंबीच बने कैलाश नाथ काटजू अस्पताल की चार मंजिला इमारत शोपीस बनकर रह गई है। 30 करोड की लागत से इस अस्पताल का पुर्ननिर्माण बतौर प्रसूति एवं शिशु चिकित्सालय के तौर पर कराया गया था। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जब मरीज बढ़ने लगे तो बीते साल मई के महीने में इसे दो सौ बिस्तरों का डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के तौर पर शुरू कर दिया था। इस अस्पताल के संचालन में गैर सरकारी संस्था केयर इंडिया ने सहयोग किया। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद से अफसर इसे एमसीएच हॉस्पिटल बनाने की कागजी तैयारियों में जुटे हैं। 31 मार्च को केयर संस्था का कार्यकाल पूरा होने पर डॉक्टर और स्टाफ हॉस्पिटल भोपाल से विदा हो गया। ऐसे में काटजू अस्पताल खाली पड़ा है। यहां न कोरोना मरीज भर्ती हो रहे हैं हालात ऐसे हैं कि अब दूसरी बीमारियों के मरीजों को भी इलाज नहीं मिल पा रहा है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह पांच मंजिला इमारत शोपीस बनकर रह गई है।एसएनसीयू तैयार नहींअफसरों की मानें तो काटजू अस्पताल को मेटरनल एंड चाइल्ड हेल्थ (MCH) हॉस्पिटल बनाने की तैयारी पिछले तीन महीनों से चल रही है। आनन-फानन में कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल चालू करने की वजह से यहां बच्चों के लिए एसएनसीयू तैयार नहीं हो पाया है। एसएनसीयू की पूरी तरह तैयार होने के बाद फायर और इलेक्ट्रिक एनओसी मिलने के बाद ही यहां बच्चों को भर्ती किया जाएगा।नॉर्मल डिलेवरी शुरू हों तो सुल्तानिया, जेपी का लोड घटेसुल्तानिया, जेपी अस्पताल में डिलेवरी का लोड बना रहता है। 235 बिस्तरों वाले सुल्तानिया अस्पताल में अधिकांशत: ढाई सौ से ज्यादा गर्भवती महिलाएं और प्रसूताएं भर्ती रहतीं हैं। यदि ऐसे में काटजू अस्पताल में डिलेवरी होने लगें तो बडे़ अस्पतालों का लोड कुछ कम हो सकता है। अफसर भी मानते हैँ कि गायनेकोलॉजिस्ट और नर्सिंग स्टाफ के साथ जांचों की सुविधा शुरू हो जाए तो यहां नॉर्मल डिलेवरी शुरू की जा सकतीं हैं।

Hot this week

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

हॉस्टल में रहने वाले छात्र ने कुक से की ₹45 हजार की ठगी, पुलिस ने शुरू की तलाश

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का...

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

Topics

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img