Tuesday, March 3, 2026
34.2 C
Bhopal

कर्मचारियों ने गारमेंट्स फैक्ट्री घेरी, सुरक्षा गार्ड्स से झूमाझटकी:भोपाल में बोनस और ओवरटाइम का पेमेंट करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

भोपाल के अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित गोकुलदास गार्मेंट्स फैक्ट्री के कर्मचारियों ने गुरुवार दोपहर फैक्ट्री का घेराव कर दिया।

बोनस और ओवरटाइम के पेमेंट की मांग को लेकर कर्मचारी जमा हुए। इनमें महिला कर्मचारियों की भी बड़ी संख्या रही। कर्मचारियों का कहना है कि फैक्ट्री के जिम्मेदारों की ओर से साल में एक बार बोनस देने और दिवाली के मौके पर ओवरटाइम देने का वादा किया गया था। वादा पूरा नहीं किया गया।

हंगामे के दौरान फैक्ट्री के गार्ड्स और प्रदर्शनकारियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। हालात को संभालने के लिए मौके पर पुलिस को पहुंचना पड़ा।

एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया

थाना ईंटखेड़ी इलाके में स्थित अचापुरा इंडस्ट्रियल एरिया में गोकुलदास गार्मेंट्स फैक्ट्री है। फैक्ट्री कर्मचारियों की ओर से गुरुवार को कॉल कर पुलिस सहायता की मांग की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि कर्मचारी फैक्ट्री के जिम्मेदारों से बहस कर रहे थे। कर्मचारियों की मांग थी कि उन्हें बोनस और ओवरटाइम करने वालों का अलग से पेमेंट किया जाए।

दीवार फांदकर फैक्ट्री में घुसे कर्मचारी

हंगामे के दौरान कुछ कर्मचारी दीवार फांदकर फैक्ट्री में घुस गए। हंगामा कर रहे लोगों ने जबरन फैक्ट्री का गेट भी खोल दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।

कंपनी की पॉलिसी में 5 साल पुराने कर्मचारियों को बोनस

कंपनी के जिम्मेदारों ने बताया कि पॉलिसी के अनुसार कम से कम पांच साल पुराने कर्मचारियों को ही बोनस दिया जाता है। कंपनी की ओर से कर्मचारियों को गिफ्ट भी दिए गए हैं।

Hot this week

युवती ने SI की रिवॉल्वर के साथ पोस्ट की फोटो, विभाग में मचा हड़कंप

​इंदौर। सोशल मीडिया पर रील और फोटो का चस्का...

भोपाल में मोबाइल विवाद के बाद पत्नी ने छत से कूदकर दी जान

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित देव ग्रीन...

Topics

भोपाल में मोबाइल विवाद के बाद पत्नी ने छत से कूदकर दी जान

भोपाल। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित देव ग्रीन...

प्रेम प्रसंग में छात्र ने दी जान, सुसाइड नोट में छलका दर्द

​इंदौर | शहर के भंवरकुआं क्षेत्र में पढ़ाई कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img