Wednesday, August 19, 2026
24.1 C
Bhopal

मकान के विवाद में मामा-भांजे का परिवार भिड़ा:चार लोग गंभीर घायल

जबलपुर में मकान के विवाद में मामा और भांजे का परिवार भिड़ गया। मारपीट में चार लोग गंभीर घायल हुए हैं। घायलों को पाटन अस्पताल से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पाटन थाने के गुरु मोहल्ले में रहने वाले दोनों परिवार के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा है।

शुक्रवार की सुबह दुर्गा प्रसाद बर्मन का अपने सगे भांजे धर्मेंद्र बर्मन से विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बीच बचाव में बेनी प्रसाद बर्मन, उनकी पत्नी और बहनोई आए, तो धर्मेंद्र ने उन पर भी हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पाटन थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पाटन थाना पुलिस के मुताबिक, बर्मन परिवार में मकान को लेकर पांच साल से विवाद चला आ रहा है। दोनों ही पक्षों पर मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि बयान में दुर्गा प्रसाद ने बताया कि यह मकान उसने खरीदा है, जबकि उसका भांजा और जीजा उसे पुश्तैनी बताकर कब्जा करना चाहते हैं।

Hot this week

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img