Monday, August 31, 2026
26.1 C
Bhopal

भागवत कथा सुनने गई 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़

भागवत कथा सुनने गई 10 साल की बच्ची से छेड़छाड़:वॉशरूम के बाहर फोटोग्राफर ने बच्ची के साथ की हरकत, मां को बताई अंकल ने बैड टच कियाभोपाल4 घंटे पहलेशाहपुरा इलाके में मां के साथ भागवत कथा सुनने गई 10 साल की बच्ची के साथ फोटोग्राफर ने छेड़छाड़ कर दी। बच्ची ने पुलिस को बताया कि वह वॉशरूम गई थी। जैसे ही वॉशरूम से बाहर निकली तभी फोटो खींचने वाले अंकल ने उसके साथ बुरी नियत से टच किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह उत्तरप्रदेश के मथुरा जिले का रहने वाला है। ‌‌जानकारी के मुताबिक, इलाके में रहने वाली 10 साल की बच्ची पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। मंगलवार शाम को वह अपनी मां के साथ कम्यूनिटी हॉल शाहपुरा में चल रही भागवत कक्षा सुनने गई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे वह हॉल में बने वॉशरूम में गई। इसी बीच उसके पीछे-पीछे फोटोग्राफर पहुंच गया। बच्ची जैसे ही वाशरूम से बाहर निकली। तभी आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। बच्ची भागते हुई मां के पास पहुंची। उसने घटना बताई।इसी बीच आरोपी बच्ची के सामने फोटो खींचते हुए दिखा। बच्ची ने इशारा कर मां को बताया कि इस अंकल ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। मां तुरंत ही बच्ची को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान उज्जवल महंत के रूप में हुई है। वह मूलत: मथुरा का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि मथुरा के रहने वाले ओमप्रकाश त्रिपाठी ने उसे भोपाल भेजा था।

Hot this week

गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोजना पड़ा भारी, खाते से उड़े 1 लाख रुपए; साइबर पुलिस ने वापस कराई पूरी रकम

इंदौर बॉम्बे अस्पताल में डॉक्टर राठी से अपॉइंटमेंट लेना एक...

स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला अधिकारी से रेप, गर्दन पर चाकू रखकर दी धमकी

​इंदौर आरोपी हेल्थ ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक...

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

Topics

स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला अधिकारी से रेप, गर्दन पर चाकू रखकर दी धमकी

​इंदौर आरोपी हेल्थ ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक...

भोपाल: रहवासी इलाकों में अवैध कारोबार पर सोमवार से होगी कार्रवाई, चस्पा हुए 24 घंटे के नोटिस

​राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों...

3 लाख 60 हजार की स्मैक के साथ बुलेरो सवार तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी की कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई...

नाइजीरियन महिला 25 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

​इंदौर की चंदन नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img