Thursday, October 1, 2026
32.6 C
Bhopal

प्यूमा कंपनी के नकली लोगो वाले जूते जब्त

इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने प्यूमा कंपनी के अधिकृत अधिकारियों की शिकायत पर सांवेर के एक कंपनी संचालक का माल जब्त किया है।

उसके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई की है। यहां पिछले कई वर्षों से जूते तैयार कर उन पर नकली लोगो लगाकर बाजार में सप्लाई की जा रही थी। कंपनी से जुड़े अधिकारियों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक लोडिंग गाड़ी की घेराबंदी कर उसे पकड़ा, जिसमें नकली जूते रखे हुए थे। एरोड्रम पुलिस ने सुमित शर्मा, निवासी सावरिया नगर, की शिकायत पर योगेश पंजाबी, निवासी सांवेर, के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत FIR दर्ज की है।

टाइगर लिखी गाड़ी पर कंपनी का लोगो पुलिस के अनुसार, सुखदेव विहार कॉलोनी के पास सफेद रंग की लोडिंग गाड़ी (MP15-ZD1197) को रोका गया। गाड़ी पर टाइगर लिखा प्यूमा कंपनी का लोगो लगा हुआ था। जांच के दौरान गाड़ी के अंदर 10 कार्टन में भरे 300 जोड़ी जूते मिले। प्रत्येक कार्टन में 30 बॉक्स रखे थे। पुलिस ने पूरे मामले की वीडियोग्राफी भी करवाई।

गाड़ी के ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि उसने यह माल महालक्ष्मी प्लास्टिक इंडस्ट्रीज के मालिक योगेश पंजाबी से लिया था और वह इसकी डिलीवरी देने जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने प्यूमा कंपनी के नकली लोगो लगे जूते बेचकर अवैध लाभ कमाने, कंपनी के कॉपीराइट और ट्रेडमार्क का उल्लंघन करने तथा धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया।

कंपनी के लीगल कंसलटेंट ने की शिकायत पुलिस के मुताबिक, सुमित शर्मा पिछले तीन वर्षों से प्यूमा कंपनी में अधिकृत रूप से एडवोकेट लीगल कंसलटेंट के रूप में कार्यरत हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया था कि कंपनी के ट्रेडमार्क का यहां गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। जानकारी जुटाने पर उन्हें लोडिंग गाड़ी के एरोड्रम क्षेत्र में खाली होने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img