Thursday, October 1, 2026
32.6 C
Bhopal

महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर कर रेप

ग्वालियर में एक 40 वर्षीय विवाहित महिला के साथ युवक ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता सब्जी मंडी में डलिया डालने का काम करती है।

उसका पति करीब 6 साल पहले सांसारिक जीवन त्यागकर बाबा बन गया था। महिला अपनी बेटी के साथ शहर के गोल पहाड़िया तिघरा रोड स्थित एक मोहल्ले में रहती है।

ऐसे हुई आरोपी से पहचान 17 दिसंबर को सब्जी मंडी में काम के दौरान महिला की पहचान हजीरा संजय नगर निवासी राकेश पिता बदलू सिंह चौहान से हुई। बातचीत के दौरान राकेश ने महिला को बेहतर काम दिलाने का भरोसा दिया और 18 दिसंबर की रात 8 बजे संजय नगर पुल के पास बुलाया।

महिला ऑटो से संजय नगर पुल पहुंची, जहां राकेश मिला। वह उसे पैदल अपने घर ले गया। घर पहुंचकर आरोपी ने अंदर से कुंडी लगा ली और महिला को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना रात 8 से 8:30 बजे के बीच की है।

धमकी देकर डराया

आरोपी ने वारदात के बाद महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसकी बेटी और पति की हत्या कर देगा। डर के कारण महिला चार दिन तक खामोश रही। इसके बाद मंगलवार को उसने हजीरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया-

महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img