Saturday, September 26, 2026
20.9 C
Bhopal

खानूगांव सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर जानलेवा हमला: 65 दिन बाद पहली गिरफ्तारी

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित खानूगांव में सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोहम्मद यूसुफ पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के 65 दिन बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्दुल्ला फारूकी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया।

​क्या था मामला?

12 मई की शाम इंजीनियर मोहम्मद यूसुफ को फोन कर झंडा चौक बुलाया गया था। वहां अब्दुल्ला फारूकी, समीर उर्फ बब्बा, नदीम उर्फ जिंसी और मुदस्सर उर्फ मम्मा ने यूसुफ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

​ऑडियो वायरल: ’21 वार किए, चाकू टेढ़ा हो गया’

गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी समीर ‘बब्बा’ यह कहता सुनाई दे रहा है कि उसने पीड़ित पर 21 बार चाकू से वार किए, जिससे चाकू तक टेढ़ा हो गया। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

​फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया था। एएसआई अंतराम ने बताया कि अन्य तीन फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वहीं, पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इसी गैंग ने कोतवाली क्षेत्र में होटल संचालक आमिर पर हुए हमले को भी अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी मुदस्सर पहले से जेल में है, जिसे पुलिस पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img