Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

महिला गार्ड ने उसके ही सीनियर गार्ड पे यौन उत्पीड़न की दर्ज कराई FIR

ग्वालियर में एक महिला सिक्योरिटी गार्ड को उसके ही सीनियर गार्ड ने यौन उत्पीड़न किया है। महिला को सीनियर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था।

सीनियर सिक्योरिटी गार्ड कहता था कि मेरे साथ संबंध बनाओगी तो नौकरी पर कोई परेशानी नहीं आएगी। हमेशा मजे करोगी। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे नौकरी से निकलवा दिया।

नौकरी से निकलवाने के बाद भी आरोपी उसे गेस्ट हाउस में मिलने और नौकरी लगवाने की बात कहकर संबंध बनाने दबाव डालता रहा।

घटना गोला का मंदिर बिड़ला हॉस्पिटल की है। महिला ने अब जाकर अपने पति को पूरी बात बताई और फिर गोला का मंदिर थाना पहुंची। पुलिस ने सोमवार रात करीब 12 बजे आरोपी सिक्योरिटी गार्ड पर मामला दर्ज कर लिया है।

हॉस्पिटल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत थी

शहर के झांसी रोड नाका चंद्रवदनी निवासी 33 वर्षीय विवाहिता महिला कुछ समय पहले तक गोला का मंदिर बिड़ला हॉस्पिटल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड पदस्थ थी। यही पर नरेंद्र सिंह गुर्जर भी बतौर गार्ड पदस्थ था। शुरू से ही नरेंद्र की महिला पर नजर थी। वह उसे आए दिन परेशान करता था।

नरेंद्र का कहना होता था कि वह उसे अच्छी लगती है। यदि वह उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करती है तो नौकरी में कभी कोई परेशानी नहीं आएगी। वह काम पर नहीं भी आएगी ताे वह सब कुछ संभाल लेगा। जब महिला ने नरेन्द्र गुर्जर की बात नहीं मानी तो वही उसकी फर्जी शिकायत करने लगा। कुछ दिन बाद महिला व दो अन्य गार्ड को नौकरी से हटा दिया गया था।

आरोपी ने गेस्ट हाउस में मिलने बुलाया

नौकरी से निकाले जाने के बाद से ही नरेंद्र को मौका मिल गया और वह उसे वापस जॉब लगवाने के नाम पर कॉल कर परेशान करने लगा। वह पुराने गेस्ट हाउस में मिलने के लिए बुला रहा था। जब उसका नंबर ब्लैकलिस्ट किया तो वह दूसरे नंबरों से परेशान करने लगा और बदनाम करने की धमकी देने लगा। जब वह उससे परेशान हो गई तो थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

गोला का मंदिर थाना प्रभारी हरेंद्र शर्मा ने बताया

महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की तो वह अपने घर से फरार मिला है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img