Tuesday, July 28, 2026
25.8 C
Bhopal

गांधी नगर थाना क्षेत्र: निजी कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, बेसबॉल बैट और पत्थरों से हमला

इंदौर।

गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच पुराना विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पार्टी की बात और पुरानी रंजिश को लेकर छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बेसबॉल बैट और पत्थरों से हमला करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चाय की दुकान पर शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, एनएमआईएमएस कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र अक्षत कटारिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि जब वह कॉलेज के सामने चाय पी रहा था, तभी छात्र ऋषि भदवार और तनिष्क रघुवंशी वहां पहुंचे और पार्टी की बात को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की और पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया।

दूसरे पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं, दूसरे पक्ष से छात्र पर्व देसाई ने शिकायत में बताया कि वह कॉलेज के बाहर एक कैफे में दोस्तों के साथ बैठा था। इस दौरान अक्षत कटारिया अपने साथियों (दिव्यांश, अर्पित, इशित, आयुष और कार्तिकेय) के साथ वहां आया और पुराने विवाद को लेकर पूछताछ करते हुए बेसबॉल बैट और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे पर्व और ऋषि भदवार को चोटें आईं।

​पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण करवाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

कलियासोत डेम वेटलैण्ड में स्टंटबाजी करने वाले 10 वाहन जप्त, रातीबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना पुलिस ने कलियासोत डेम के वेटलैण्ड क्षेत्र...

मूक-बधिर मां की साड़ी में लगी आग, झुलसने से दो वर्षीय बेटी की मौत

देपालपुर (इंदौर)। जिम्मेदार तहसील के ग्राम कुनगारा में सोमवार सुबह...

Topics

कलियासोत डेम वेटलैण्ड में स्टंटबाजी करने वाले 10 वाहन जप्त, रातीबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना पुलिस ने कलियासोत डेम के वेटलैण्ड क्षेत्र...

मूक-बधिर मां की साड़ी में लगी आग, झुलसने से दो वर्षीय बेटी की मौत

देपालपुर (इंदौर)। जिम्मेदार तहसील के ग्राम कुनगारा में सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img