Tuesday, July 28, 2026
25.8 C
Bhopal

विदिशा: अहमदपुर रोड पर चोरों का आतंक, एक ही रात में 5 दुकानें और मंदिर का ताला टूटा

विदिशा: शहर के अहमदपुर रोड स्थित अटल पार्क के पास सोमवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने एक ही रात में पांच दुकानों और एक हनुमान मंदिर को अपना निशाना बनाया। लगातार हो रही इन वारदातों से स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों में भारी दहशत का माहौल है।

दुकानों से नकदी और सामान पार

​चोरों ने दुकानों के ताले तोड़कर नगदी और कीटनाशक, कपड़े सहित अन्य सामान पार कर दिए:

  • मां अन्नपूर्णा खाद-बीज दुकान: संचालक बलवंत सिंह ठाकुर के गल्ले से 15 से 20 हजार रुपए नकद और कीटनाशक चोरी हुए।
  • सांवरिया कलेक्शन: रेडीमेड कपड़ों की दुकान से 25 जोड़ी कपड़े, जैकेट, बनियान, अंडरवियर और 13 हजार रुपए नकद चोरी हुए।
  • श्याम कीटनाशक: संचालक सचिन के अनुसार, दुकान से 11 हजार रुपए नकद और कीटनाशक दवाइयां चोरी हुईं, जिससे उन्हें करीब 90 हजार रुपए का कुल नुकसान हुआ है।
  • ​इसके अलावा, यादव डेयरी के संचालक अनिल यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले भी उनकी दुकान के ताले तोड़कर नकदी, गुटखा और सिगरेट के पैकेट चुराए गए थे।

मंदिर को भी नहीं बख्शा

​चोरों ने अहमदपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर से चोर तांबे की एक बड़ी घंटी और गरुड़ घंटी चुरा ले गए। पुजारी ने बताया कि करीब आठ दिन पहले भी इस मंदिर में चोरी हुई थी।

​वहीं, कुछ दिन पहले विदिशा से करीब 22 किलोमीटर दूर खेजड़ा गांव के हनुमान मंदिर में भी चोर ने हनुमानजी का मुकुट और दानपेटी की नकदी चुरा ली थी।

पुलिस जांच में जुटी

​सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

कलियासोत डेम वेटलैण्ड में स्टंटबाजी करने वाले 10 वाहन जप्त, रातीबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना पुलिस ने कलियासोत डेम के वेटलैण्ड क्षेत्र...

मूक-बधिर मां की साड़ी में लगी आग, झुलसने से दो वर्षीय बेटी की मौत

देपालपुर (इंदौर)। जिम्मेदार तहसील के ग्राम कुनगारा में सोमवार सुबह...

Topics

कलियासोत डेम वेटलैण्ड में स्टंटबाजी करने वाले 10 वाहन जप्त, रातीबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना पुलिस ने कलियासोत डेम के वेटलैण्ड क्षेत्र...

मूक-बधिर मां की साड़ी में लगी आग, झुलसने से दो वर्षीय बेटी की मौत

देपालपुर (इंदौर)। जिम्मेदार तहसील के ग्राम कुनगारा में सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img