Friday, August 21, 2026
23.1 C
Bhopal

ग्वालियर में छात्रा ने रेप के बाद किया था सुसाइड

ग्वालियर में 4 महीने पहले 8वीं मंजिल से 15 साल की छात्रा गिरी नहीं थी, उसने सुसाइड किया था। फोरेंसिक रिपोर्ट में उसके साथ रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस का मानना है कि इसी बात से दुखी होकर उसने जान दे दी। हालांकि, फोरेंसिक रिपोर्ट में रेप की घटना सुसाइड से दो-तीन पहले की बताई जा रही है।

घटना 22 जून 2024 गोला का मंदिर इलाके की है। बिल्डिंग से कूदने से पहले उसने अपनी क्लासमेट को मैसेज भेजा था- गुडबाय। जब क्लासमेट ने उससे पूछा कि ऐसा क्यों लिख रही है? इस पर छात्रा का कहना था, मेरा कोई दोस्त नहीं है।

4 महीने बाद आई फोरेंसिक में रेप की पुष्टि छात्रा की मौत के बाद कई तरह के सवाल उठे थे। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के अलावा फोरेंसिक जांच भी कराई। अब चार महीने बाद फोरेंसिक रिपोर्ट पुलिस के पास पहुंची है। रिपोर्ट में डेड स्पर्म मिले हैं। मतलब मौत से तत्काल पहले उसके साथ कुछ नहीं हुआ था, बल्कि दो से तीन दिन पहले उसके साथ किसी ने गलत किया था।

सहेली ने छात्रा के परिजन को कॉल कर बुलाया था

छात्रा 9वीं क्लास में पढ़ती थी। 22 जून की शाम 6.50 बजे वह घर से निकली। मां से कहा कि सहेली से मिलने जा रही है, लेकिन वह एक बिल्डिंग में पहुंच गई। यहां डांस क्लास में उसकी सहेली थी। सहेली ने उसके पिता को कॉल कर कहा कि आपकी बेटी रो रही है। आप आ जाओ, कुछ गलत कदम भी उठा सकती है। पिता ने बेटी को कॉल किया तो मोबाइल स्विच ऑफ आया। परिजन बिल्डिंग में पहुंचे तो छात्रा नीचे पड़ी मिली। उसे बिड़ला अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजन ने जताई थी कुछ गलत होने की आशंका

परिजन ने तब कहा था कि बच्ची ऊपर से गिरी है, लेकिन उसके सिर में कहीं चोट नहीं है। मोबाइल भी नहीं टूटा है। वो उसके हाथ में ही मिला है। शरीर में गले से नीचे के हिस्से में चोट है। हमें तो ऐसा लग रहा है कि उसके साथ कुछ न कुछ गलत हुआ है। वह दशहरा मैदान का कहकर निकली थी और बिल्डिंग की 8वीं मंजिल पर पहुंच गई। यहां एक साल पहले वह डांस क्लास जाया करती थी।

Hot this week

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

Topics

गोविंदपुरा: 9वीं की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके से 21 जुलाई से...

राज्य वित्त आयोग की नई वेबसाइट शुरू, अब आम जनता भी ऑनलाइन दे सकेगी सुझाव

​भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के कामकाज को पारदर्शी...

शादी के जाल में फंसाकर बिजनेसमैन से 50 लाख की रंगदारी, 12 साल बड़ी युवती पर FIR

​जयपुर। राजधानी में 24 वर्षीय युवा बिजनेसमैन को प्रेम...

बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, कबाड़ी समेत चार गिरफ्तार

​सीहोर। मंडी थाना पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में बिजली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img