Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

रंगपंचमी पर सरकारी छुट्‌टी, 60 हजार कर्मचारियों को फायदा

रंगपंचमी पर आज, बुधवार को सरकारी छुट्‌टी है। सरकार ने लोकल हॉली-डे घोषित किया है। इसका फायदा 60 हजार से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारियों को मिल रहा है। दूसरी ओर, शराब दुकानें सील कर दी गई है। अब ये शाम 5 बजे के बाद ही खुलेगी।

बता दें कि सरकार ने भोपाल के लिए कुल चार स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इनमें 14 जनवरी मकर संक्रांति का अवकाश हो चुका है। वहीं, अगले 3 अवकाश- 19 मार्च रंगपंचमी, 27 अगस्त गणेश चतुर्थी और 3 दिसंबर भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस (केवल भोपाल शहर के लिए) को रहेंगे। रंगपंचमी के बाद अगला स्थानीय अवकाश गणेश चतुर्थी का रहेगा

शराब दुकानों के साथ रेस्टोरेंट भी बंद किए रंगपंचमी पर बुधवार को जिले की सभी 87 शराब दुकानें और 90 रेस्टोरेंट बार बंद रखे गए हैं। जिला प्रशासन ने शाम तक ड्राई-डे घोषित किया है। इधर, जिला आबकारी कंट्रोलर एचएस गोयल ने बताया, आबकारी अमले ने मंगलवार रात साढ़े 11 बजे के बाद सभी शराब दुकानें और रेस्टोरेंट बार सील कर दिए हैं। ड्राई-डे की अवधि में शराब के संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसकी धरपकड़ के लिए आबकारी विभाग ने 4 टीमें बनाई है, जो सूचना मिलने पर कार्रवाई करेगी।

13 लोगों पर प्रकरण बनाए

आबकारी अमले ने मंगलवार रात शराब दुकानें सील करने से पहले होटल और ढाबों पर दबिश दी। इस दौरान विंटेज विला और ब्लू लगून में लोगों को बिना परमिट के शराब पिलाई जा रही थी। 13 लोगों पर प्रकरण बनाए गए। बुधवार को भी 10 टीमें नजर रख रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img