भोपाल में हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। खास बात ये है कि सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे के बीच ये शोभायात्रा निकाली गई। सबसे अच्छी तस्वीर तब दिखी, जब मुस्लिम समाज के लोगों ने शोभायात्रा पर फूल बरसा कर स्वागत किया।शोभायात्रा पुराने शहर के तलैया इलाके से निकली। सिंधी कॉलोनी पहुंचकर इस शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान रास्ते भर में शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। जो हनुमान भक्ति में झूमते हुए शोभायात्रा के साथ चल रहे थे। जुलूस में चार हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। हनुमान भक्त श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और वन्दे मातरम् के नारे लगाए। हालांकि धार्मिक स्थलों के सामने दो बार डीजे भी बंद कराया। बाद में चालू भी करा दिया। ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।जुलूस मार्ग की 70% दुकानें बंद करा दी गईं। तलैया से इकबाल मैदान रोड पर 10% ट्रैफिक रहा। सिर्फ खान-पान की दुकानें ही खुली रहीं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए यहां मौजूद सभी मस्जिदों के सामने पुलिस बल तैनात किया गया था। जुलूस में भारी मात्रा में लोग मौजूद रहे।




