Saturday, June 20, 2026
35.5 C
Bhopal

संदिग्ध परिस्थितियों में प्रधान आरक्षक की मौत, परिचित महिला के घर गया था जवान

भिंड। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में भोपाल पुलिस लाइन में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 37 वर्षीय उमेश दौहरे के रूप में हुई है, जो 14 अप्रैल को ही छुट्टी लेकर अपने गृह नगर भिंड आए थे।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात उमेश गीता भवन गली स्थित अपनी एक परिचित महिला मित्र के घर गए थे। बताया जा रहा है कि वहां रहने के दौरान ही उन्होंने अपने एक परिचित को फोन कर तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी थी। इसके कुछ देर बाद वे गली में ही अचेत अवस्था में मिले।

अस्पताल में घोषित किया मृत

सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक उमेश पिछले 15 वर्षों से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस आकस्मिक घटना से विभाग और परिजनों में शोक की लहर है।

पुलिस की कार्रवाई:

​”मामला शुरुआती जांच में संदिग्ध लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत की असली वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।”

बृजेंद्र सेंगर, टीआई कोतवाली

​फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Hot this week

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img