Saturday, June 27, 2026
33.1 C
Bhopal

IAS टीना डाबी को मिला लाइफ पार्टनर

UPSC-2015 की टॉपर टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राजस्थान के फाइनेंस डिपार्टमेंट में जॉइंट सेक्रेटरी टीना डाबी 28 साल की उम्र में दूसरी शादी करने जा रही है। उन्होंने नए लाइफ पार्टनर के रूप में राजस्थान के ही IAS प्रदीप गवांडे को चुना है।गवांडे फिलहाल राजस्थान आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियम डिपार्टमेंट में डायरेक्टर हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली टीना डाबी ने अपने नए लाइफ पार्टनर के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। पिछले साल टीना का अतहर आमिर से तलाक हुआ था। अतहर उन्हीं के बैच के IAS अधिकारी थे।पोस्ट में लिखा- ‘वो मुस्‍कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो’IAS टीना डाबी ने प्रदीप गवांडे के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘वो मुस्‍कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो’। इसके बाद उनके शादी करने की चर्चाएं शुरू हो गईं। बताया जा रहा है कि डाबी और गवांडे अप्रैल में शादी करने वाले हैं। वे जयपुर के एक होटल में 22 अप्रैल को रिसेप्शन भी देंगे।

Hot this week

बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, जुए के विवाद में भाई पर चाकू से हमला

​इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी के...

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

Topics

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img