Wednesday, November 4, 2026
26.1 C
Bhopal

बदमाश पवन खटीक के घर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात

भोपाल के ऐशबाग इलाके में गोली चलाने वालों पर मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। 3 मंजिला मकान के अवैध हिस्से को तोड़ दिया गया। बाकी हिस्सा भी तोड़ा जाएगा। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। ऐशबाग में 2 दिन पहले खूनी संघर्ष हुआ था।एडिशनल डीसीपी श्रृतकीर्ति सोमवंशी की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। दोपहर 12 बजे एडिशनल सोमवंशी भारी पुलिस बल के साथ ऐशबाग पहुंचे और कार्रवाई शुरू कराई। एसडीएम जमील खान समेत निगम के इंजीनियर भी पहुंचे। करीब एक घंटे कार्रवाई चली। इस दौरान आरोपी अरविंद खटीक के 3 मंजिला मकान में बने अवैध शेड को तोड़ा गया। एडिशनल डीसीपी सोमवंशी ने बताया, बिना परमिशन के मकान बनाया गया है। फिलहाल ऊपरी हिस्सा ढहाया गया। बाद में पूरा मकान तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

देवास TI हत्याकांड: मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली

देवास: टीआइ दिलीप पुरी को ट्रक से कुचलकर मारने...

नरवर में मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 20 मोबाइल बरामद

शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में दुकान की दीवार तोड़कर...

निवाड़ी जिला अस्पताल में नौकरी के नाम पर ठगी और उत्पीड़न का मामला, दो पर केस दर्ज

निवाड़ी: जिला अस्पताल में गार्ड की नौकरी दिलाने के...

Topics

2 साल से फरार 5 हजार का इनामी तस्कर इंदौर से गिरफ्तार

बड़वाह/इंदौर। 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img