Thursday, August 13, 2026
23.1 C
Bhopal

ढाबे की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दी दबिश; संचालक गिरफ्तार

इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम बेगम खेड़ी स्थित ‘मां कामाख्या देवी ढाबा’ पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।

घेराबंदी कर पकड़ा आरोपी

कनाड़िया पुलिस को सूचना मिली थी कि ढाबा संचालक अंकित केलवा खाने-पीने की आड़ में अवैध रूप से शराब की खरीद-फरोख्त कर रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए ढाबे की घेराबंदी की। तलाशी के दौरान मौके से 1 पेटी देसी मसाला, 4 पेटी देसी प्लेन शराब और भारी मात्रा में क्वार्टर बरामद हुए। जब्त की गई शराब की बाजार मूल्य करीब 30 हजार रुपए आंकी गई है।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी अंकित केलवा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, अब इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी को शराब की सप्लाई कहाँ से हो रही थी और इस अवैध धंधे में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध नशों के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img