Friday, November 27, 2026
13.1 C
Bhopal

भोपाल में रौब झाड़ने युवकों ने किए हवाई फायर

भोपाल की अयोध्या नगर पुलिस ने रौब झाड़ने के लिए हवाई फायर करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक रायफल और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। जब्त माल की कीमत करीब 20 लाख रुपए है।

टीआई महेश लिल्लारे ने बताया कि 2 मई 2025 की दरमियानी रात इलाके में तीन युवकों ने रायफल से फायर किए थे। पब्लिक प्लेस में फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना की जानकारी पुलिस को सोशल मीडिया से मिली। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था।

राइफल, कारतूस और स्कॉर्पियो जब्त

एफआईआर के बाद पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी फुटेज को ट्रेस करते हुए घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की स्कॉर्पियो तथा उसमें सवार बदमाशों को चिह्नित कर उन पर कार्यवाही करते हुए घटना में प्रयुक्त ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो, राइफल और कारतूस जब्त किए गए।

जानिए कौन हैं पब्लिक प्लेस पर फायरिंग करने वाले आरोपी

  1. अंशु सिंह गुर्जर (20) निवासी रतन कालोनी जेल रोड बीएससी ग्रेजुएट है। फिलहाल ऑटो डीलिंग का काम करता है।
  2. ऋषभ कुमार शर्मा (22) बी सेक्टर राजीव नगर थाना अयोध्या नगर इलाके में रहता है। 12वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुका है। फिलहाल एक होटल में जॉब करता है।
  3. मोहित माहेश्वरी (24) किराये के मकान शांति नगर थाना निशातपुरा भोपाल में रहता है। 12वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ चुका है। फिलहाल प्राइवेट नौकरी कर रहा है।

Hot this week

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर को कटर से काटकर निकाला, एक गंभीर

रतलाम। जिले के नामली हाईवे पर गुरुवार को हुए...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

Topics

शराब पार्टी में विवाद के बाद बीच-बचाव करने आए युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। रातीबड़ इलाके में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों...

अंधेरे का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भोपाल। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अंधेरे का फायदा...

200 रुपए का बोनस देकर जीता भरोसा, फिर कारोबारी से ठगे 5.23 लाख

ग्वालियर। ऑनलाइन ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का लालच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img