Saturday, July 4, 2026
26.2 C
Bhopal

गंजबासौदा में जंगली सूअर ने बच्ची के पेट में घुसेड़े दांत, मौत

विदिशा में जंगली सूअर ने घर के बाहर खेल रही 7 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। सूअर ने दांत बच्ची के पेट में घुसा दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत बाइक से लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना शनिवार को गंजबासौदा के आकाडोडा गांव में हुई। हरि सिंह ने बताया कि उनका घर गांव से दूर जंगल की सीमा के पास स्थित है। उनकी बेटी किरण घर के बाहर खेल रही थी। घटना के समय पिता मजदूरी पर गए हुए थे, जबकि मां घर में अकेली थी, तभी अचानक जंगल की ओर से आए जंगली सूअर ने बच्ची पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने जब यह मंजर देखा तो तुरंत मां को सूचना दी। मां ने फोन कर अपने पति को बुलाया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल किरण को इलाज के लिए दोपहर करीब 12 बजे गंजबासौदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

Hot this week

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल में अपराधियों पर प्रशासनिक चाबुक: दो ‘जिला बदर’, एक पर थाने में हाजिरी अनिवार्य

​भोपाल। शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों...

Topics

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img