Friday, October 2, 2026
22 C
Bhopal

व्यापमं-2011 के 12 फर्जी परीक्षार्थियों को 5-5 साल की जेल, 14 साल बाद आया फैसला

इंदौर में सीबीआई की विशेष अदालत ने 2011 में हुई व्यापमं परीक्षा में शामिल 12 फर्जी परीक्षार्थियों को दोषी ठहराया है। अदालत ने प्रत्येक दोषी को 5-5 साल की जेल और जुर्माने की सजा से दंडित किया है।जांच के दौरान यह पाया गया कि 12 व्यक्तियों ने अनुचित लाभ लेने के लिए असली परीक्षार्थियों की जगह ‘डमी कैंडिडेट’ बनकर परीक्षा दी थी। इन आरोपियों ने पहचान छिपाकर और दस्तावेजों में हेराफेरी कर परीक्षा केंद्रों में प्रवेश किया था।14 साल चली लंबी कानूनी लड़ाईइसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई ने ठोस सबूतों, फिंगर प्रिंट्स और हैंडराइटिंग मिलान के आधार पर अदालत में चार्ज शीट पेश की थी।लगभग 14 साल तक चले इस मुकदमे में गवाहों के बयानों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को अपना फैसला सुनाया।कोर्ट ने 12 फर्जी परीक्षार्थियों को दोषी करार देते हुए 5-5 साल की जेल और आर्थिक दंड की सजा सुनाई है। यह फैसला व्यापम घोटाले की जांच और न्याय प्रक्रिया में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img