उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के फाजलपुरा स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की गई। दो युवक लड़कियों की ड्रेस पहने हुए एटीएम में घुसते नजर आए है। एटीएम में तोड़फोड़ के कारण सायरन बजते ही आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना शुक्रवार तड़के 4:15 बजे की है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

चिमनगंज मंडी थाना पुलिस के मुताबिक, चिमनगंज मंडी गेट के पास स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के ATM में दो युवक सलवार सूट पहन कर ऑटो से पहुंचे थे। दोनों युवक अपने साथ स्प्रे लेकर आए थे, एटीएम के अंदर जाते ही दोनों ने शटर लगाने के बाद अन्दर लगे कैमरों पर स्प्रे कर कैमरे को बंद करने की कोशिश की।




