Monday, September 28, 2026
29.8 C
Bhopal

इंदौर नारकोटिक्स विंग ने भोपाल से MD तस्कर को दबोचा:कुख्यात शोएब लाला के गांव का है आरोपी, 30 लाख का 154 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त

इंदौर नारकोटिक्स विंग ने भोपाल से मेफेड्रोन ड्रग्स (MD)तस्कर को गिरफ्तार किया है। भोपाल में ड्रग्स की फेक्ट्री पकड़ी जाने के बाद कुख्यात तस्कर शोएब लाला का नाम सामने आया था। तब से ही आरोपी फरार चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी उसी के गांव देवल्दी का रहने वाला है।

उसके कब्जे से 154 ग्राम ब्राउन शुगर 30 लाख रुपए कीमत की जब्त की गई। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की गई है। पूरी कार्रवाई को रविवार की शाम को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक टीम के पास पहले से इनपुट था देवल्दी का तस्कर बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर भोपाल जा रहा है। टीम ने तस्दीक कर उसे एयरपोर्ट रोड स्थित यश अस्पताल के पास चाय की टपरी पर पकड़ा। तस्कर की पहचान फराज खान (24) के रूप में हुई।

पूछताछ में फराज ने बताया कि वह प्रतापगढ़ से पिस्टल लेकर चला था। किसी तरह का भी खतरा होने पर वह फायर करने से भी नहीं चूकता। उसकी पिस्टल लोडेड थी। आरोपी भोपाल में किसे ड्रग्स खपाने वाला था, डील का तरीका क्या होता था, इस संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।

अयोध्या नगर से अन्य तस्कर गिरफ्तार

नारकोटिक्स की अन्य टीम ने अयोध्या नगर में दूसरी कार्रवाई की। यहां अमृत एन्क्लेव में के पास मोहसिन खान और आसिफ खान को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 10.60 लाख कीमत का 53 एमडी ड्रग्स और कार जब्त की गई। दोनों ड्रग्स कहां से लाए। इसका पता किया जा रहा है।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img