Sunday, June 28, 2026
25.4 C
Bhopal

फोन पर दोस्ती कर किया रेप, शादी भी तुड़वाई:6 साल तक करता रहा दुष्कर्म

पहले फोन पर दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं जब युवती की शादी कहीं और तय हुई तो उसकी शादी भी तुड़वा दी। मामला थाना पहुंचा तो आरोपी को पकड़ कर पुलिस ने सलाखों के पीछे धकेल दिया

जानकारी के मुताबिक, नादन देहात थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ दुष्कर्म ,धोखाधड़ी और शादी तुड़वाने के एक मामले में पुलिस ने आरोपी टीका राम पटेल उर्फ कान्हा पिता रामनिहोर पटेल (30) को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ युवती ने परिजनों के साथ थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी टीकाराम ने वर्ष 2019 में किसी तरह एक परिचित युवती का नंबर हासिल कर उससे दोस्ती की थी। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ने पर उसने बहला-फुसलाकर युवती को मिलने के लिए अपने घर बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तब से वह लगातार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने जब भी शादी की बात की तो वह टालमटोल करने लगा। लगभग 5 साल तक चले इस सिलसिले के बारे में जब परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने युवती की शादी कहीं और तय कर दी।

शादी तुड़वा दी

शादी की तारीख भी 22 नवंबर तय हो गई, लेकिन इसी बीच आरोपी टीकाराम को युवती की शादी के बारे में जानकारी मिल गई। उसने युवती को धमकाया और फिर उस की होने वाली ससुराल का पता लगा कर उसके होने वाले पति को फोन कर अपने और युवती के बीच अंतरंग सम्बन्ध होने की बात बता दी। इसका दुष्परिणाम ये हुआ कि ऐन वक्त पर युवती की शादी टूट गई ,ससुराल वालों ने बारात लाने से इनकार कर दिया।

यह जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। इस घटना के बाद युवती ने थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img