Saturday, October 24, 2026
31.1 C
Bhopal

Indore Weather News: बादलों और हवाओं के रुख के कारण रात के तापमान में हुई गिरावट

पिछले दो दिनों से शहर में हल्की बूंदाबांदी का दौर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को जहां छह मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई वही एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी दर्ज हुई। शनिवार सुबह शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 17.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इंदौर में अगले दो से तीन दिन तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने और उत्तरी पूर्वी हवाओं के रुख के कारण रात का तापमान में गिरावट देखने को मिली। आने वाले दिनों में शहर के तापमान में धीरे-धीरे दो से चार डिग्री तक का इजाफा देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि इस बार लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर मार्च माह के मध्य तक दिखाई दे रहा है, इसके कारण तापमान एकाएक बढ़ नहीं रहे हैं। इस वजह से अभी तक गर्मियों का तेज अहसास अभी शहर वासियों को देखने को नहीं मिला है। यह संभावना जताई जा रही है कि मार्च माह के अंत तक तेज गर्मियों का असर भी देखने को मिलेगा।

इंदौर में मार्च माह में बारिश होने वाली अवसर कम ही देखने को मिलती है इस बार करीब दो माह बाद शहर में हल्की बारिश बूंदाबांदी देखने को मिली। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि 20 मार्च तक इंदौर सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में किसानों को यह सलाह दी गई है कि वे 10 से 20 मार्च के बीच अपने फसलों की कटाई और उन सुरक्षित रखने का प्रयास कर ले। 20 मार्च के बाद पुनः एक बार पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे फसल को नुकसान हो सकता है।

Hot this week

भोपाल के सिकंदराबाद में बड़ी चोरी: ओरछा गए किसान के सूने घर से 50 लाख के जेवर और नकदी पार

भोपाल: जिले के ग्राम सिकंदराबाद में धार्मिक यात्रा पर गए...

देवास में पुलिस दबिश: जुआ खेलते छत से कूदे आरोपी, वीडियो वायरल

देवास (भवानी सागर)। भवानी सागर क्षेत्र में शुक्रवार देर...

फेसबुक विज्ञापन से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर वॉटर पार्क संचालक से 8.59 लाख की ठगी

इंदौर (हीरा नगर)। फेसबुक पर शेयर मार्केट का विज्ञापन...

झागरिया खुर्द में पुलिस अधीक्षक ने लगाई जन चौपाल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

भोपाल (देहात)। मध्य प्रदेश शासन के 'जन विश्वास अभियान'...

Topics

देवास में पुलिस दबिश: जुआ खेलते छत से कूदे आरोपी, वीडियो वायरल

देवास (भवानी सागर)। भवानी सागर क्षेत्र में शुक्रवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img