Saturday, October 3, 2026
26.8 C
Bhopal

इंदौर में इंस्ट्राग्राम फ्रैंड ने किया नाबालिग स्टूडेंट से रेप

इंदौर के आजाद नगर में रहने वाली एक 17 साल की स्टूडेंट से रेप का मामला सामने आया है। नाबालिक की आरोपी से एक साल पहले ही इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोपी ने लसूडिया इलाके की होटल में ले जाकर तीन बार रेप किया। दबाव के चलते पीड़िता नर्वस रहने लगी। इसके बाद परिवार को उसने अपने साथ हुई पूरी घटना को लेकर जानकारी दी।

आजाद नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 12वीं क्लास में पढ़ने वाली निजी स्कूल की स्टूडेंट की शिकायत पर पुलिस ने निर्मल केवट के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी 1 साल पहले इंस्टाग्राम पर निर्मल से पहचान हुई। दोनों में अच्छी बातचीत होने लगी। निर्मल ने 5 सितंबर को मिलने के लिए डेली कॉलेज के यहां पर बुलाया। ऑटो में बैठाकर घूमने ले गया। देवास नाका स्थित सॉलिट्यूड होटल में निर्मल ने पीड़िता से रेप किया। धमकी दी कि उसने वीडियो बना लिए हैं, यह बात किसी को बताई तो बदनाम कर देगा। जब भी मिलने बुलाए आना पड़ेगा। इसके बाद निर्मल ने घर के बाहर रिक्शा से उतार दिया।

पीड़िता ने डर के चलते यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद निर्मल ने दबाव बनाते हुए फिर से मिलने बुलाया। 14 सितंबर को फिर से इसी होटल में ले जाकर रेप किया। इसके बाद 23 सितंबर को डरा धमकाकर फिर उसी होटल में ले जाकर रेप किया। दबाव और डर के चलते पीड़िता नर्वस रहने लगी। मां के पूछने पर रोते हुए छात्रा ने पूरी घटना बताई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img