Saturday, October 24, 2026
31.6 C
Bhopal

Jabalpur Crime News : पनागर में चाकू से गोदकर बीमा एजेंट की हत्या

बीती देर रात पनागर में अभिमन्यु चौक पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक आचार्य विनोवा भावे वार्ड निवासी संदीप पटैल बताया जा रहा है, जो बीमा अभिकर्ता रहा। घटना के बाद से आरोपित फरार हैं। जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

पनागर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात पनागर के विनोवा भावे वार्ड में रहने वाला संदीप पटेल (37वर्ष) मेन बाजार स्थित अभिमन्यु चौक के पास खड़ा था। इसी दौरान वहां कुछ युवक पहुंचे। उन युवकों का किसी बात को लेकर संदीप से विवाद हो गया। संदीप इससे पहले कि उन युवकों की मंशा को भांप पाता- उन्होंने उस पर ताबड़तोड़ अंदाज में वार शुरू कर दिया। कुछ मिनट में ही संदीप खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित युवक मौके से फरार हो गए। फिलहाल आरोपितों की पहचान नहीं हो पाई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही संदीप के स्‍वजन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल संदीप को तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अत्यधिक खून सह जाने की वजह से इलाज शुरू हो पाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, काउंटर केस दर्ज :

बेलखेड़ा थानांतर्गत ग्राम बिजौरा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पुलिस ने बताया कि कुसली गांव निवासी जंग बहादुर सिंह ग्राम बिजौरा निवासी अपने छोटे भाई गम्भीर सिंह के यहां पूजन में गया था। वहां शराब के नशे में धुत होकर जग्गू सिंह का बेटा मुकेश पहुंचा और अभद्रता करने लगा। लोगों ने उसे समझा-बुझाकर उसके घर वापस भेज दिया। इसके बाद जब जंगबहादुर अपने घर वापस लौट रहा था, तभी जग्गू, मुकेश, भारत सिंह, धीरज सिंह व कुछ अन्य लोगों ने उसे घेरकर उस पर तलवार व लाठियों से हमला कर दिया। इस घटना में जंगबहादुर को गंभीर चोटें आईं। जंगबहादुर की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है। दूसरी तरफ धीरज सिंह की शिकायत पर सिंह, राजा और बिट्टू पर भी मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

Hot this week

बंदूक रखते समय चली गोली से आबकारी अधिकारी की पत्नी की मौत

सतना: सतना की मंदाकिनी विहार कॉलोनी में सहायक आबकारी अधिकारी...

भोपाल के सिकंदराबाद में बड़ी चोरी: ओरछा गए किसान के सूने घर से 50 लाख के जेवर और नकदी पार

भोपाल: जिले के ग्राम सिकंदराबाद में धार्मिक यात्रा पर गए...

देवास में पुलिस दबिश: जुआ खेलते छत से कूदे आरोपी, वीडियो वायरल

देवास (भवानी सागर)। भवानी सागर क्षेत्र में शुक्रवार देर...

फेसबुक विज्ञापन से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर वॉटर पार्क संचालक से 8.59 लाख की ठगी

इंदौर (हीरा नगर)। फेसबुक पर शेयर मार्केट का विज्ञापन...

Topics

बंदूक रखते समय चली गोली से आबकारी अधिकारी की पत्नी की मौत

सतना: सतना की मंदाकिनी विहार कॉलोनी में सहायक आबकारी अधिकारी...

देवास में पुलिस दबिश: जुआ खेलते छत से कूदे आरोपी, वीडियो वायरल

देवास (भवानी सागर)। भवानी सागर क्षेत्र में शुक्रवार देर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img