Saturday, May 9, 2026
34.1 C
Bhopal

मैनिट में फिर दिखा टाइगर, एरिया सील

भोपाल के मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) में सोमवार सुबह 5 बजे टाइगर फिर दिखा। वह तालाब के पास घूम रहा था। इसके बाद इस एरिये को सील कर दिया गया। करीब 200 मीटर एरिये में किसी को भी आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। गार्ड‌्स तैनात होकर नजर रखे हुए हैं। इधर, वन विभाग का अमला भी मौके पर मौजूद है। पिंजरे में शिकार रखकर टाइगर को ललचाया जा रहा है, लेकिन वह फंस नहीं रहा। ट्रैप कैमरों में उसकी नई तस्वीरें भी आई हैं। इधर, मैनिट में ऑनलाइन की जगह ऑफलाइन क्लॉस शुरू होने स्टूडेंट्स नाराज है। उनका कहना है कि टाइगर के मूवमेंट के बावजूद उनकी ऑफलाइन क्लॉसेस चल रही है। इससे उन्हें खतरा है।

टाइगर का मूवमेंट सबसे पहले 2 अक्टूबर की रात में देखा गया था। बाइक सवार 3 स्टूडेंट्स ने टाइगर देखा था। इसके बाद से ही वन विभाग के 20 अधिकारी-कर्मचारियों की टीमें मैनिट में डेरा डाले हुए हैं। 8 दिन के भीतर टाइगर दो से तीन बार ट्रैप कैमरे में कैद हुआ, जबकि चार गायों पर हमला किया। इनमें से दो गायों की मौत हो गई। टाइगर के फुटप्रिंट भी पुलिया, आठ नंबर हॉस्टल और तालाब के आसपास मिले हैं। इसलिए 6 ट्रैप कैमरे और पिंजरों की मदद से टाइगर को पकड़ने की कोशिशें चल रही हैं। बावजूद वह पकड़ में नहीं आया है।

Hot this week

बंगाल में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण, उमड़ा जनसैलाब

​कोलकाता/भोपाल। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक...

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव...

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

Topics

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img