Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

मनोहर डेयरी का कड़वा सच जानिए क्या है, लोगों के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़

भोपाल। इंदौर और भोपाल मैं प्रसिद्ध मिठाई की दुकान एवं रेस्टोरेंट मनोहर डेयरी ने इतने कम समय में काफी नाम कमा लिया है। आपने भी कभी ना कभी यहां का कुछ ना कुछ जरूर टेस्ट किया होगा परंतु आप इसकी सच्चाई से अनजान है आइए जानते हैं इनकी काली सच्चाई और साथ ही आपको बताएंगे कैसे करता है मनोहर डेयरी टैक्स चोरी और जनता को कैसे खिलाता है अन हाइजीन खाना जिस पर पूर्व में मनोहर डेयरी पर हो चुकी है कार्रवाई, पर अपनी सोर्स से हर बार बच जाते हैं।

Cartoon

सूत्रों का कहना है की मनोहर डेयरी आज मध्य प्रदेश में काफी उच्च स्तर पर पहुंच चुका है, लेकिन भोपाल मनोहर डेयरी के किचन में गंदगी का अंबार है साथ ही वहां काम करने वाले कर्मचारी भी हाइजीन का ध्यान नहीं रखते हैं। यही कारण था साल 2019 में मनोहर डेयरी पर गंदगी को लेकर रेड पड़ी थी जहां पाया गया था कि जो खाना वे ग्राहकों को खिला रहे हैं उसे बनाने में वे घटिया तेल का और सड़ी हुई सब्जियों का उपयोग कर रहे हैं जिसे वे पानी से धोते भी नहीं है। जिसके बाद मनोहर डेरी पर कार्रवाई हुई थी। लेकिन मनोहर डेयरी के मालिक मुरलीधर हरवानी व मनोहर हरवानी के बड़े लोगों से संबंध होने के कारण दुकान सीज नहीं हुई क्योंकि अधिकारियों पर ऊपर से दबाव डलवाया जा रहा था।
बासी और खराब खाना व मिठाई खाने के नुकसान
बासी खाना खाते हैं, तो इससे आपके शरीर में बहुत सारे टॉक्सिंस जमा हो जाते हैं। जिससे आपका पाचन तंत्र बहुत अस्वस्थ हो जाता है। इसके लक्षण आपको बासी खाने के कुछ ही समय बाद देखने को मिल सकते हैं। बासी खाना खाने के कारण आपके खाने में बैक्टेरिया की संख्या भी अधिक हो जाती है। जिससे आपको फूड प्वाइजन डायरिया उल्टी दस्त एवं टाइफाइड की शिकायत तक हो सकती है परंतु खुद अपने डॉक्टर बने और ऐसी जगह कुछ भी नहीं खरीदें जहां अन हाइजीन और लो क्वालिटी ऑयल से खाना बना हो। क्योंकि बड़े दुकानदारों को सिर्फ पैसे से मतलब है ना कि ग्राहकों के स्वास्थ्य की और ना ही उनकी जान की परवाह है।

Cartoon


शुगर फ्री सोनपापड़ी में मिला सुक्रोज, बिना सफाई के इस्तेमाल की जाने वाली सब्जियां
सब्जियों को बिना सफाई के इस्तेमाल करने की शिकायत और शुगर फ्री सोनपापड़ी मिठाई में सुक्रोज के इस्तेमाल की ऑनलाइन शिकायत के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 2019 में छापा मारा था जिसमें पाया गया था कि कैसे गंदी की से भरा किचन और सड़ी हुई सब्जियों से भरा खाना ग्राहकों को खिलाया जा रहा था।
टैक्स चोरी में भी कम नहीं मनोहर डेयरी पढ़ चुका है छापा
एक छोटी सी दुकान का भरते रहे रिटर्न, छापे में निकला करोड़ों का कारोबार
मनोहर डेयरी के मुरलीधर हरवानी व मनोहर हरवानी की एक छोटी सी दुकान मनोहर फूड्स एंड स्वीट्स इंदौर के जवाहर मार्ग पर है। वे इसी को आधार बनाकर इंदौर में रिटर्न भर रहे थे, जबकि बड़ा कारोबार भोपाल में था। यहां उनके चार आउटलेट एमपी नगर जोन-1, हमीदिया रोड, न्यूमार्केट और इंडस्ट्रियल एरिया में हैं। गोविंदपुरा में बड़ी फैक्ट्री है। जांच से जाहिर हुआ है कि मनोहर डेयरी रिटर्न में टैक्स काफी कम दिखा रहा था। जबकि सालाना टर्न ओवर 15 करोड़ के आसपास था।
मुख्यमंत्री को करवाना चाहिए फ़ूड डिपार्टमेंट से मनोहर डेयरी की जांच
सीएम शिवराज सिंह चौहान आजकल काफी एक्शन मोड में चल रहे हैं और अपराधियों माफियाओं एवं खाद्य पदार्थ में मिलावट करने वालों के खिलाफ बुलडोजर मामा का कहर गिर रहा है, परंतु मुख्यमंत्री की नजर राजधानी में भी पढ़ना चाहिए जहां कुछ लोग सिर्फ पैसा कमाने के नियत से लोगों की जान को खतरे में डाल रहे हैं और अपने रसोई घर में गंदगी का अंबार जमा कर रहे हैं साथ ही अन हाइजीन फूड खिलाकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं मुख्यमंत्री को ऐसे लोगों पर कठोर कार्यवाही करने की एवं निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश देना चाहिए।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img