Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

फीनिक्स मॉल में नाबालिग को पीटा, कपड़े फाड़े

इंदौर के फीनिक्स मॉल में एक कंसर्ट के दौरान नाबालिग लड़के के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि कंसर्ट में शराब भी परोसी जा रही थी। नाबालिग और उसके साथ गई गर्लफ्रेंड ने भी ड्रिंक कर रखा था।

जानकारी के मुताबिक इसी दौरान लड़की के साथ वहां मौजूद कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। नाबालिग ने इसका विरोध किया तो बदमाश उस पर टूट पड़े और जमकर पीटा। कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है।

मारपीट की 3 तस्वीरें देखिए…

बाउंसरों ने सभी को अलग किया कनाड़िया इलाके में स्थित फीनिक्स मॉल में शनिवार रात ‘सीधे मौत’ रैपर का कंसर्ट था। यहां कई युवा पहुंचे थे। कंसर्ट में पीड़ित 17 वर्षीय लड़का अपनी एक दोस्त के साथ पहुंचा था। दोनों नशे में थे।

इसी दौरान छेड़छाड़ का विरोध करने पर वहां मौजूद अन्य लड़कों ने उससे भी मारपीट की। उसके कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान यहां मौजूद बाउंसरों ने सभी को अलग किया। इसके बाद नाबालिग और युवती वहां से चले गए। नाबालिग लड़का एक निजी स्कूल में 12वीं का छात्र है।

पिछले दिनों इलाकों में 2 कत्ल वायरल वीडियो के बाद वरिष्ठ अफसर मामले का संज्ञान लेने की बात कह रहे हैं। बता दें, इंदौर के एमआईजी और विजयनगर इलाके में पिछले दिनों नाबालिग युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। तीन मर्डर नशे के दौरान ही हुए।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img