Tuesday, June 30, 2026
25.4 C
Bhopal

बढ़े इमाम-मुअज्जिन का वेतन

जमीअत उलमा मध्यप्रदेश ने एक बार फिर मसाजिद कमेटी से इमाम और मुअज्जिन हजरात के मासिक वेतन में बढ़ोतरी की मांग दोहराई है। जमीअत के प्रेस सचिव हाजी मोहम्मद इमरान ने कहा कि आज के महंगाई भरे दौर में चार से पांच हजार रुपए मासिक वेतन में इमाम और मुअज्जिन का गुजारा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मसाजिद कमेटी को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करते हुए न सिर्फ वेतन में बढ़ोतरी करनी चाहिए, बल्कि समय पर वेतन भुगतान भी सुनिश्चित करना चाहिए।

हाजी इमरान ने बताया कि जमीअत उलमा मध्यप्रदेश लंबे समय से अपने प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून के नेतृत्व में यह मांग उठाती आ रही है कि इमाम और मुअज्जिन को उनके कार्य के अनुरूप मानदेय दिया जाए। उन्होंने कहा कि मसाजिद कमेटी के अधीन आने वाली मस्जिदों में 24 घंटे सेवा देने वाले इमाम-मुअज्जिन हजरात को सम्मानजनक वेतन मिलना चाहिए ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण आसानी से कर सकें। जमीअत ने यह भी कहा कि मसाजिद कमेटी द्वारा “मर्जर एग्रीमेंट” के तहत शहर की मस्जिदों में पेश इमामों की नियुक्ति को गंभीरता से लिया जाए और लंबित पदों पर जल्द नियुक्ति की जाए।

वहीं, निकाह ख्वाह (हल्का काज़ी) की फीस में बढ़ोतरी को लेकर भी जमीअत ने मसाजिद कमेटी से आग्रह किया है। फिलहाल निकाह हल्का काज़ी को 375 रुपए और उनके नायब को ह 125 रुपए दिए जाते हैं। जमीअत का कहना है कि यह राशि बहुत कम है, इसलिए निकाह हल्का काज़ी को 700 रुपए और नायब को 300 रुपए मानदेय दिया जाना चाहिए, ताकि उन्हें भी कुछ राहत मिल सके। जमीअत उलमा ने कहा कि यह मुद्दा केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान और धार्मिक जिम्मेदारी से भी जुड़ा है। इसलिए मसाजिद कमेटी और प्रदेश सरकार को इस विषय पर संवेदनशील होकर ठोस कदम उठाने चाहिए।

Hot this week

भोपाल: SBI के साथ 1266 करोड़ की धोखाधड़ी, प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई

​नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फर्जी व्यापारिक...

भोपाल: चेन स्नेचर जीजा-साले गिरफ्तार, झाबुआ से दबोची पुलिस

​भोपाल। कोलर रोड थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग के...

भोपाल: अशोका गार्डन में बच्ची को बहलाकर ले गया बाइक सवार, घंटों बाद मिली सुरक्षित

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार...

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

Topics

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img