Sunday, September 27, 2026
22 C
Bhopal

नवविवाहिता की मौत, पति पर केस दर्ज

इंदौर की हीरानगर पुलिस ने नवविवाहिता की मौत के मामले में उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जांच और परिजनों के बयान के आधार पर की है।

एसीपी रूबिना मिजवानी ने बताया कि मृतका माही परमार (24) ने 5 नवंबर की रात अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसे तत्काल अपोलो अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

दहेज को लेकर करता था प्रताड़ित

माही की शादी जनवरी 2025 में लक्ष्य गेहलोद निवासी लवकुश विहार, सुखलिया से हुई थी। जांच में सामने आया कि शादी के कुछ समय बाद से ही लक्ष्य का व्यवहार माही के प्रति असामान्य था। परिजनों का आरोप है कि वह दहेज को लेकर माही को प्रताड़ित करता था और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था।

माही की बहन प्राची और चाची आशा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि लक्ष्य अक्सर दहेज को लेकर माही को ताने देता था, जिससे वह मानसिक तनाव में रहने लगी थी। पुलिस ने जांच के बाद देर रात लक्ष्य गेहलोद के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img