Saturday, May 2, 2026
39.6 C
Bhopal

विधायक प्रतिनिधि का सिर दीवार पर मारा, लात-घूंसों से पीटा

इंदौर में भाजपा विधायकर रमेश मेंदोला के प्रतिनिधि कपिल पाठक से अस्पताल के बाहर भी मारपीट हुई। परिवार कपिल को घायल हालत में यहां लाया था। तभी आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और पिटाई कर दी। सिर दीवार पर मारा और लात-घूंसों से पीटा। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है।

हीरा नगर के सुखलिया में शनिवार रात पानी के टैंकर को हटाने को लेकर कपिल पाठक और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के बेटे-भतीजे के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि चिंटू चौकसे के परिवार के लोग लाठी-डंडे और रॉड लेकर आ गए। उन्होंने कपिल के साथ मारपीट की। उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ की। इसका वीडियो भी सामने आया था।

वहीं, सोमवार को बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने एडिशनल डिप्टी कमिश्नर रामस्नेही मिश्रा को बताया कि कपिल के साथ दो बार मारपीट हुई है। घर और निजी अस्पताल के बाहर। इस कारण उसे अस्पताल से भागना पड़ा था। मिश्रा ने पुलिस से सीसीटीवी चेक करने के लिए कहा था, जिसके बाद अस्पताल के बाहर मारपीट का खुलासा हुआ।

भाजपा के कार्यकर्ता पाठक परिवार के साथ विजय नगर थाने पहुंचे और पुलिस कमिश्नर से फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग की। कपिल की पत्नी विनीता पाठक ने पुलिस को बताया, कपिल किसी को पहचान नहीं रहे हैं। उनके पिता जी की हालत भी ठीक नहीं है। उन्हें भी गंभीर चोट आई हैं।

तस्वीरों में देखिए अस्पताल के बाहर मारपीट की घटना

हीरा नगर पुलिस ने किया था चौकसे को गिरफ्तार मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। मगर कपिल पाठक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया था। यहां आरोपी पक्ष के लोग भी इलाज कराने पहुंचे थे। कपिल को अस्पताल में देख उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद कपिल को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया।

चिंटू को गिरफ्तार कर जेल भेजा घटना के बाद हीरानगर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर रविवार सुबह नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को गिरफ्तार कर लिया। एमवाय में मेडिकल के बाद एमजी रोड थाने पर ले गए, जहां से पुलिस ने चिंटू चौकसे को कोर्ट में पेश किया। चिंटू को जेल भेज दिया गया।

कांग्रेस के नेता चिंटू चौकसे से मिलने पहुंचे घटना के बाद कांग्रेस के कई नेता पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात भी की थी। चिंटू चौकसे को जेल भेजने के बाद कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चिंटू चौकसे से मिलने के लिए जेल भी पहुंचे थे। चिंटू की पत्नी माधवी चौकसे पलासिया पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंची। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मुलाकात नहीं होने पर पुलिस अधिकारी विनोद दीक्षित को शिकायत दी।

एक आरोपी ने कपिल के घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ की थी।
घर के बाहर हुई मारपीट में कपिल पाठक घायल हो गया था।
पुलिस चिंटू चौकसे को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल ले गई।
घटना के बाद रविवार को कपिल पाठक के घर के बाहर सन्नाटा पसर गया था।
बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा मामला सामने आने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे थे।
कांग्रेस ने वीडियो जारी कर दावा किया था कि एफआईआर में जो मारपीट का समय लिखा है उस वक्त चिंटू चौकसे घटनास्थल पर नहीं थे।

Hot this week

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

पति की प्रताड़ना से तंग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

​भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना अंतर्गत कजलीखेड़ा में रहने...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload

Topics

पिता ने ही ली थी बेटे की जान: कुल्हाड़ी से वार कर उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

​नजीराबाद (भोपाल ग्रामीण)। पारिवारिक कलह ने एक हँसते-खेलते घर...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-march-3.pdf ncf marchDownload

ncf marchDownload

रेलवे कर्मचारी को प्रेम जाल में फंसाकर 21 लाख ऐंठे, आरोपी महिला पर केस दर्ज

​सीतामऊ। मंदसौर जिले के सीतामऊ क्षेत्र में हनीट्रैप का...

नाबालिग से ज्यादती करने वाला आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

​इंदौर। शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img