Tuesday, August 18, 2026
26.1 C
Bhopal

घाव से खून रोकने के लिए कंडोम का रैपर लगाया

MP में स्वास्थ्य अमले का एक और कारनामा सामने आया है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने घायल महिला के सिर पर बैंडेज की जगह कंडोम का रैपर चिपका दिया और ऊपर से पट्टी बांध दी। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, यहां डॉक्टरों ने पट्टी खुलवाई तो हक्के-बक्के रह गए। मामले में वार्ड बॉय को हटा दिया है। साथ ही जांच के निर्देश दिए गए हैं।

मामला मुरैना जिले की पोरसा का है। यहां के धर्मगढ़ गांव की रहने वाली रेशमा बाई (70) पत्नी लालाराम रात में घर में सो रही थीं। इसी दौरान दीवार पर रखी ईंट सिर पर गिर गई। इससे सिर में घाव हो गया और ब्लीडिंग होने लगी। यह देख परिवार वाले घबरा गए। वे उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ रविन्द्र राजपूत ने चेकअप किया। डॉक्टर ने मौजूद वार्ड बॉय अंतराम से पट्‌टी बांधने के लिए कह दिया। अंतराम ने खून रोकने के लिए प्रेशर बैंडेज की जगह वहां पड़ा कंडोम का रैपर घाव पर लगा दिया। इसके बाद पट्‌टी बांधकर चलता कर दिया। इसके बाद डॉक्टर ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Hot this week

इंस्टाग्राम का विज्ञापन बना साइबर ठगी का जरिया, मोबाइल हैक कर 98 हजार रुपए साफ

​ग्वालियर:पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के रुद्रपुरा में अनजान विज्ञापन...

2 करोड़ के प्लॉट के सौदे में 60 लाख हड़पे, विजयनगर पुलिस ने दर्ज की FIR

​इंदौर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में दो करोड़...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img