Tuesday, November 3, 2026
25.6 C
Bhopal

MP में पेट्रोल-डीजल में फिर लगी आग

मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। 11 दिन में दाम ढाई से 3 रुपए प्रति लीटर तक बढ़े हैं। राजधानी में पेट्रोल 2.96 और डीजल 2.80 रुपए महंगा हो गया है। इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी कीमतें बढ़ी हैं। प्रदेश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल अनूपपुर में मिल रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल 113.11 रुपए और डीजल की कीमत 96.34 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।यदि ऐसी ही स्पीड रही, तो डीजल फिर से सेंचुरी लगा देगा। पिछले 5 महीने से पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर चल रहे थे, लेकिन 15 मार्च से दोनों की कीमतें बढ़ने लगीं, जो 25 मार्च को भी जारी रही। इसके बाद कई शहरों में रेट 3 रुपए तक बढ़ गए हैं।11 दिन: 5 बार बढ़े, गिरावट सिर्फ एक बार11 दिन में पांच बार रेट बढ़े। इतनी ही बार स्थिर रहे। एक बार जरूर एवरेज 21 पैसे की गिरावट हुई।

Hot this week

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...

Topics

ऐशबाग के 600 जर्जर मकानों पर 14 से चलेगा बुलडोजर, 13 तक घर खाली करने की चेतावनी

भोपाल ऐशबाग स्थित एमपी हाउसिंग बोर्ड के जर्जर ईडब्ल्यूएस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img