Saturday, October 3, 2026
21.5 C
Bhopal

पहले पति ने की दूसरे पति की हत्या

भोपाल में 6 साल की बेटी के सामने दंपती की हत्या, पत्नी की दूसरी शादी से नाराज था पति

भोपाल में एक महिला और उसके दूसरे पति की सरेआम चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वारदात का आरोप महिला के पहले पति पर है। उसने पत्नी को साथ चलने के लिए कहा था। मना करने पर गुस्साए आरोपी ने 6 साल की बेटी के सामने ही दंपती को मार डाला।वारदात सोमवार रात शहर के अशोका गार्डन के सेमरा इलाके में हुई। मृत महिला का नाम अरुणा उर्फ रचना (22) है, वहीं उसके दूसरे पति का नाम राजेंद्र सिंह है। वारदात को रचना के पहले पति सुनील मालवीय (32) ने अंजाम दिया।मां-बाप के कत्ल का मंजर देखने वाली बच्ची ने दैनिक भास्कर को बताया- मैं, मम्मी और पापा (राजेंद्र) बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में सुनील आ गए। मम्मी से बोले- घर चलो। मम्मी ने मना कर दिया। मम्मी ने कहा कि मर जाएंगे। उन्होंने मम्मी को चाकू मार दिया। पापा को भी चाकू मार दिया। दोनों मर गए। मम्मी को सुनील ने मारा। पापा (सुनील) के साथ नहीं जाना। वो मारते थे, इसलिए मम्मी ने छोड़ दिया था।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img