Saturday, October 3, 2026
21.5 C
Bhopal

रेप से बचने के लिए छत से कूदी लड़की:हालत गंभीर, भाई का रोना सुन लोग मदद के लिए दौड़े

ओडिशा के जाजपुर जिले में रेप से बचने के लिए एक लड़की ने छत से छलांग लगा दी। उसे गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना रविवार की है।

पुलिस के मुताबिक, क्योंझर के कलिंगा नगर में रविवार को भारी बारिश हो रही थी। लड़की भाई के साथ अपनी बहन के क्योंझर स्थित घर जा रही थी। जब दोनों बस से उतरे तब भी बारिश रुकी नहीं थी। वहां खड़े कुछ लोगों ने उन्हें सलाह दी कि वे स्कूल में ठहर जाएं और बारिश थमने पर आगे बढ़ें। लड़की और उसका भाई राजी हो गए।

रात में स्कूल लौटे आरोपी, भाई को पीटकर भगाया
कुछ देर बाद 5 लोग वापस स्कूल आए। इन लोगों ने लड़की के भाई को पीटा और उसे भगा दिया। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने लड़की से रेप की कोशिश की। बचने के लिए लड़की छत की ओर भागी और कूद गई। उसे गंभीर चोटें आई हैं और अभी वह हॉस्पिटल में है।

भाई की पुकार सुन स्थानीय लोग स्कूल पहुंचे
लड़की का भाई मदद की गुहार लगाते हुए भाग रहा था। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू किया। कलिंगा नगर पुलिस ने बताया कि भाई के बयान के आधार पर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img