Saturday, August 22, 2026
22.1 C
Bhopal

गड्ढे में मिली लाश के मामले में हत्या का केस

3 दिन से लापता एक युवक की लाश उसी के गांव के बाहर एक गड्ढे में मिली थी। युवक के परिजन ने हत्या होने की बात कही थी। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराया, खुलासा हो गया कि युवक की हत्या की गई है। पीएम रिपोर्ट में युवक के सिर, गले, कपाल आदि पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

घटना थाना पदमनगर क्षेत्र के ग्राम बावडिया काजी की है। थाना प्रभारी राजेंद्र सय्यदे के मुताबिक, 1 नवंबर को गांव के ही रहने वाले देवीदास पटेल के खेत के पास एक पानी गड्‌ढे में युवक की लाश मिली थी। शव की पहचान राहुल पिता कैलाश कनाड़े (27) निवासी चंपानगर ग्राम बावड़िया काजी के रूप में हुई थी। पुलिस ने शव बरामद कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।

अगले दिन मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक्सपर्ट ने खुलासा किया कि युवक की हत्या की गई है। उसके साथ मारपीट के दौरान गंभीर चोट पहुंचाई गई है। मृतक के सिर, कपाल व गले में व शरीर में जगह-जगह गंभीर चोट के निशान पाए गए। बाद में राहुल की लाश को छिपाने की नीयत से पानी से भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना में शामिल आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img