Friday, November 6, 2026
19.1 C
Bhopal

जय श्रीराम लिखने पर भोपाल में मुस्लिम को पीटा

भोपाल में BJP विधायक की फेसबुक पोस्ट के कमेंट में जय श्रीराम लिखने पर मुस्लिम शख्स को उसके समुदाय के लोगों ने पीट दिया। पत्नी को भी पीटा और चार साल की बेटी को उठाकर पटक दिया। उसे कौम का गद्दार भी कहा। उसके घर में तोड़फोड़ कर दी। घटना कोकता में रहने वाले मुनव्वर अंसारी के साथ हुई। मुनव्वर ​​​​​पेशे से कारपेंटर है। उसका कहना है कि वह भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का समर्थक है। विधायक की पोस्ट पर जय श्रीराम के कमेंट और लाइक करने पर उसके साथ मारपीट की गई।अपने समर्थक के साथ हुई इस घटना के बाद विधायक ने बिलखिरिया थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए कहा है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी, लेकिन किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। TI ने बताया कि मुनव्वर भी थाने गया था, लेकिन उसने शिकायती आवेदन नहीं दिया।

Hot this week

डॉ. निशांत खरे बने भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन में बड़ा...

निशातपुरा पुलिस का अनूठा उपहार: धनतेरस पर 70 लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए मोबाइल

भोपाल: धनतेरस और दीपावली के पवित्र अवसर पर निशातपुरा थाना...

Topics

डॉ. निशांत खरे बने भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन में बड़ा...

पुरानी रंजिश के चलते छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

​जबलपुर / कुंडम दीपावली मनाने गांव आए एक 19 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img