Sunday, May 3, 2026
32.1 C
Bhopal

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान

कोरोना पर
पिछले 24 घंटे में 19 नए मामले सामने आए, 28 ठीक हुए, एक्टिव केस की संख्या 161 बची है।
शाजापुर और छतरपुर मामले पर
2 प्रकरण सामने आए हैं एक छतरपुर का मामला है जहां पाकिस्तान क्रिकेट के समर्थन में नारेबाजी की गई दूसरा मामला शाजापुर में जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाने का है छतरपुर के मामले में मोहम्मद यूनुस को गिरफ्तार कर लिया है और शाजापुर के मामले में भी रियाज और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, मध्यप्रदेश में कानून का राज है और यहां विदेश जिंदाबाद के नारे नहीं लगेंगे यहां सिर्फ भारत माता के ही नारे लगेंगे यह में चेतावनी देना चाहता हूं यहां कानून का राज है।
राहुल गांधी के नाव चलाने पर
नाव मझधार में ले कौन गया था, जो डगमगा गई है, राहुल की नाव को भवर में फसाया किसने यह भी स्पष्ट कर देना चाहिए राहुल गांधी के पूर्वज कांग्रेस को मजबूत स्थिति में छोड़ कर गए थे राहुल की नाव में कौन छेद कर रहा है लोग कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं मध्य प्रदेश में भी इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है अरुणोदय चौबे ने इस्तीफा दे दिया है।
भारत जोड़ो यात्रा पर
राहुल गांधी पहले भी झूठ बोलने मध्यप्रदेश आए थे, मध्यप्रदेश में राहुल गांधी जब प्रवेश करें तो किसानों से किसानों से माफी मांगे जिन किसानों को डिफाल्टर कर दिया कर्जा माफी का वादा करके और यदि कर्जा माफी किया है तो ऐसे किसानों को राहुल गांधी अपनी यात्रा में साथ लेकर चलें।
राहुल गांधी के अध्यक्ष बनाने के प्रस्ताव पर
मध्यप्रदेश में अनुभवी लोग बैठे हैं, यहां प्रस्ताव पास नहीं करेंगे, कमलनाथ कमलनाथ जानते हैं राहुल गांधी से कांग्रेस का भला नहीं होगा दिग्विजय सिंह के भाई का भी बयान सुना होगा लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि जब राहुल गांधी अध्यक्ष बनना नहीं चाहते हैं तो क्यों जबरदस्ती उन्हें बनाया जा रहा।
कांग्रेस में प्रवक्ता होने के लिए आरएसएस विरोधी होना जरूरी पर
कांग्रेस के नेता सिर्फ ख्वाब देख सकते हैं कांग्रेस के पूर्वज भी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने के प्रयास कर चुके हैं, ना पहले कभी हुआ ना भविष्य में ऐसा हो पाएगा।
अजय सिंह के बयान पर
कमलनाथ और अजय सिंह दोनों को सोचने का समय है।
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर
किस संदर्भ में बयान दिया है मैंने देखा नहीं फिर भी यदि कोई बात है तो कानून अपना काम करेगा।
पीएम मोदी के उज्जैन आने पर
स्वागत है, काशी के बाद बाबा महाकाल के दर्शन और कॉरिडोर और कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं बाबा महाकाल का कॉरिडोर भव्य दिव्य और दर्शनीय बनाया गया है।
भगवंत मान पर
केजरीवाल दिल्ली में शराब और पंजाब में आप के नेता शराबी बने हुए हैं, यह देश के लिए शर्मसार करने वाली घटना है, केजरीवाल की पसंद कैसी है यह जनता को सोचना चाहिए, केजरीवाल को माफी मांगना चाहिए और ऐसे भगवंत मान से इस्तीफा भी देना चाहिए।
दतिया प्रस्ताव पर
पूरे प्रदेश में अभी तक एक ही इंस्टीट्यूट है, हुनरमंद हुनरमंद ड्राइवरों के लिए ऐसे इंस्टिट्यूट की जरूरत है, दतिया को चुना गया है इसके लिए मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देता हूं।

Hot this week

इंदौर: छावनी में नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक...

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

Topics

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img