Thursday, August 27, 2026
23.1 C
Bhopal

अमरिंदर सिंह ने BJP जॉइन की:पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार शाम भाजपा जॉइन कर ली। दिल्ली स्थित BJP मुख्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने भाजपा की सदस्यता स्लिप और पटका पहनाकर कैप्टन को पार्टी में शामिल किया। कैप्टन के साथ उनके आधा दर्जन से ज्यादा पुराने साथी भी भाजपा में शामिल हुए। कैप्टन ने अपनी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ (PLC) पार्टी का विलय भी BJP में कर दिया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरन रिजीजू भी मौजूद रहे।

कैप्टन के साथ भाजपा में शामिल होने वालों में उनके बेटे युवराज रणइंदर सिंह, बेटी बीबा जयइंदर कौर, पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्‌टी, पंजाब महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती बलबीर राणा सोढ़ी, महलकलां की पूर्व एमएलए श्रीमती हरचांद कौर, अमृतसर साउथ के पूर्व एमएलए हरजिंदर सिंह ठेकेदार, मानसा के पूर्व एमएलए प्रेम मित्तल के अलावा अमरीक सिंह आलीवाल व केवल सिंह भी शामिल रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img